फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के कारण लंबे समय बाद जा रहे हैं ऑफिस, तो ये चार तरीके नहीं आने देंगे पार्टनर और आपके प्यार के बीच दूरियां

Wed, 13 Oct 2021 10:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 13 Oct 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
relationship tips for couples during going to office after corona period
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी की वजह से हर कोई अपने घरों में रहने को मजबूर था, क्योंकि देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। वहीं, अब हालात पहले से बदले हैं और महामारी का कहर जैसे-जैसे कम हो रहा है। वैसे-वैसे लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और अपने-अपने काम पर जा रहे हैं। ऐसे में एक दिक्कत भी देखी जा रही है और वो है कि लोग अपने घरों में अपने पार्टनर संग थे और ये एक साथ एक अच्छा समय बिता रहे थे। लेकिन अब घर में एक साथ काम करने वाले कपल्स अब अपने-अपने दफ्तर पहुंच रहे हैं। हालांकि, ये किसी चुनौती से कम नहीं कि इतने लंबे समय बाद फिर से दफ्तर जाना पड़े। तो ऐसे में इसका बुरा असर आपके प्यार के रिश्ते में न पड़े, आप अपने पार्टनर को दफ्तर जाने के बाद भी पूरा समय दे पाएं आदि। इसके लिए हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जो हो सकता है कि आपके काम आ जाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

relationship tips for couples during going to office after corona period
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

कॉल करते रहें

  • माना अब आप दफ्तर जा रहे हैं, तो पहले की तरह अपने पार्टनर संग समय नहीं बिता पाएंगे। ऐसे में आप दफ्तर से अपने समय के हिसाब से उनसे कॉल करके उनका हालचाल पूछ सकते हैं, उनके साथ लंच टाइम में वीडियो कॉल कर सकते हैं आदि। ऐसा करने से आपके प्यार का रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
relationship tips for couples during going to office after corona period
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

साथ में समय बिताना न भूलें

  • दफ्तर जाने के बाद आपको अपने पार्टनर संग समय बिताना नहीं भूलना है। आप छुट्टी वाले दिन अपने पार्टनर से बातें करें, उनके बारे में जानें आदि। एक-दूसरे को साथ में समय दें। ऐसा करने से भी आप दोनों के बीच प्यार बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips for couples during going to office after corona period
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सरप्राइज प्लान कर सकते हैं

  • आप अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। ठीक वैसे ही जैसे आप लॉकडाउन में करते थे। आप उनके लिए डिनर डेट प्लान कर सकते हैं, उनको उपहार दे सकते हैं, दफ्तर से घर जाते समय उनके लिए कुछ खास चीज या उनकी पसंद की चीजें ले जा सकते हैं आदि। ऐसा करने से भी आपका प्यार पहले की तरह अट्टू रहने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
relationship tips for couples during going to office after corona period
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

ट्रिप प्लान कर सकते हैं

  • आप अपने पार्टनर संग ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अपने वीक ऑफ के दिन आप किसी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और आगे चलकर कुछ छुट्टियां लेकर कहीं बाहर का ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं और पार्टनर संग प्यार के पल बिता सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed