Holi 2025: होली सिर्फ रंगों का नहीं, दिलों को जोड़ने का त्योहार है। ऐसे में जब बात हो शादी के बाद पहली होली तो इसे तो खास तरह से ही मानना चाहिए। प्यार, मस्ती और सरप्राइज से भरी होली आपकी शादी के बाद की सबसे खूबसूरत यादों में से एक बन जाएगी।
यदि आप इस होली पर पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर की पहली होली को यादगार बनाने के लिए कुछ खास और रोमांटिक प्लान कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ इडिया देने जा रहे हैं, ताकि ये आपकी सबसे यादगार होली बन जाए।
सुबह को मनाएं यादगार
अपने पार्टनर के साथ पहली होली मनानी है तो त्योहार की सुबह की शुरुआत उनके पसंदीदा नाश्ते और चाय के साथ करें। इस दौरान कोई रोमांटिक गाना बजाकर हल्के रंगों से उन्हें सबसे पहले रंगें। इस दौरान गुलाल वाले रंग का इस्तेमाल करें। चाहें तो गुलाल के बजाय गुलाब या गेंदे के फूलों से एक प्यारा मोमेंट बनाएं।
फोटोशूट कराएं
पहली होली बेहद खास होती है, इसलिए ट्रेडिशनल व्हाइट कपड़ों में एक रोमांटिक होली फोटोशूट करवाएं। इसके लिए आप DIY कैमरा सेटअप भी लगा सकते हैं और कलरफुल बैकग्राउंड में फोटोज क्लिक करें। ताकि आप दोनों हाइलाइट हों।
खास गिफ्ट दें
पार्टनर की पहली होली पर उन्हें पर्सनलाइज्ड गिफ्ट जैसे नेम एंग्रेव्ड ब्रेसलेट, फोटो फ्रेम या स्क्रैपबुक तोहफे में दें। चाहें तो कोई सरप्राइज़ नोट या लव लेटर लिखकर उनके तकिए के नीचे रख दें। होली थीम की कस्टमाइज्ड कपल टी-शर्ट या मग भी गिफ्ट कर सकते हैं।
परिवार के साथ करें एंजॉय
अगर आपका पार्टनर पहली बार आपके परिवार के साथ होली मना रहा है, तो उनका खास वेलकम करें। इस दौरान उनके साथ अपने बचपन की होली से जुड़ी कहानियां शेयर करें और उन्हें इस त्योहार से जोड़ने की कोशिश करें। परिवार के साथ हास्य, गाने और मस्ती भरे खेल जैसे खेलें और एंजॉय करें।