फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Valentine Day 2025: प्यार-मोहब्बत वाली शायरी भेजकर सनम से कहें 'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

Fri, 14 Feb 2025 07:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 14 Feb 2025 07:31 AM IST
सार

प्रेम को समर्पित इस दिन को मनाने के लिए आप अपने प्रियतम को सुंदर संदेश भेज सकते हैं। यहां वैलेंटाइन डे की आकर्षक शायरियां दी जा रही हैं, जिसे भेजकर अपने लवर को आई लव यू कहना ज्यादा प्रभावी हो सकता है।

विज्ञापन
Happy Valentine Day 2025 Wishes Images Quotes Message Shayari Whatsapp Status in hindi
वैलेंटाइन डे की शायरी - फोटो : Amar Ujala

Happy Valentine Day 2025 Wishes: आशिकों का इंतजार खत्म हुआ। 7 फरवरी से मोहब्बत की परीक्षा शुरू हो गई थी, जिसमें हर दिन लोग अपने प्रिय के दिल में मोहब्बत के जज्बात जगाने के लिए कई प्रयास कर रहे थे। कभी फूल तो कभी मिठास, कभी इजहार तो कभी इकरार, कभी बाहों में भरना तो कभी किस करना, समेत छोटी छोटी गतिविधियों से अपना प्यार जता रहे थे। उस परीक्षा के परिणाम का आखिरी दिन यानी वैलेंटाइन डे आ गया है। वैलेंटाइन डे मौका है दो तरफा प्यार को सेलिब्रेट करने का। 



हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। रोम के पादरी वैलेंटाइन ने लोगों को प्रेम और विवाह के लिए प्रेरित किया और कई सैनिकों का विवाह कराया। इससे क्रोधित होकर राजा ने पादरी वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 ईसा पूर्व  में फांसी पर चढ़ा दिया। प्यार के लिए कुर्बान होने वाले वैलेंटाइन को सेंट की उपाधि मिली और उस दिन के बाद हर साल ये दिन प्यार के नाम समर्पित कर दिया गया।

एक कहानी ये भी है कि संत वैलेंटाइन ने मौत से पहले जेलर की नेत्रहीन बेटी को अपनी आंखें दान कर दी थीं। ये भी प्रेम व स्नेह की मिसाल है। प्रेम को समर्पित इस दिन को मनाने के लिए आप अपने प्रियतम को सुंदर संदेश भेज सकते हैं। यहां वैलेंटाइन डे की आकर्षक शायरियां दी जा रही हैं, जिसे भेजकर अपने लवर को आई लव यू कहना ज्यादा प्रभावी हो सकता है।


Happy Valentine Day 2025 Wishes Images Quotes Message Shayari Whatsapp Status in hindi
वैलेंटाइन डे की शायरी - फोटो : Amar Ujala

 
दिल से दिल तक, तेरे इश्क में हूं बसा,
वैलेंटाइन डे के इस मौसम में, तेरा ही साथ चाहिए कसा।


हैप्पी वैलेंटाइन डे

Happy Valentine Day 2025 Wishes Images Quotes Message Shayari Whatsapp Status in hindi
वैलेंटाइन डे की शायरी - फोटो : Amar Ujala

 
दिल की बातें बयां करना मुश्किल है,
वैलेंटाइन डे पर कर रहा हूं इजहार ए मुहब्बत।


हैप्पी वैलेंटाइन डे
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentine Day 2025 Wishes Images Quotes Message Shayari Whatsapp Status in hindi
वैलेंटाइन डे की शायरी - फोटो : Amar Ujala


कागज भी हमारे पास है,
कलम भी हमारे पास है,
लिखूं तो क्या लिखूं जनाब,
ये दिल तो आपके पास है।


हैप्पी वैलेंटाइन डे

विज्ञापन
Happy Valentine Day 2025 Wishes Images Quotes Message Shayari Whatsapp Status in hindi
वैलेंटाइन डे की शायरी - फोटो : Amar Ujala


तेरे होने से ही रोशनी है मेरे जीवन में,
वैलेंटाइन डे पर तेरी मुस्कान बन गई मेरी जान।


हैप्पी वैलेंटाइन डे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed