Valentine Day 2025: वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। वैलेंटाइन सप्ताह को लेकर कपल, या ऐसे लोग जो किसी को पसंद करते हैं, वह काफी उत्साहित होते हैं। शादीशुदा जोड़े, या प्रेमी/प्रेमिका अपने पार्टनर के साथ प्यार का पर्व मनाते हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए ये दिन इजहार ए मुहब्बत का खास मौका होता है। हालांकि जो लोग सिंगल हैं, वह वैलेंटाइन डे पर खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले तो फिर भी एक दूसरे के साथ कई तरह से इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं लेकिन सिंगल लोग वैलेंटाइन डे पर बोरियत महसूस करते हैं, क्योंकि उनके दोस्त भी अपने पार्टनर के साथ इस दिन होते हैं। यहां ऐसे ही लोगों के लिए वैलेंटाइन डे मनाने के सुझाव दिए जा रहे हैं जो अकेले हैं और किसी तरह की रोमांटिक भावना नहीं रखते हैं।
2 of 5
Skin Care
- फोटो : Adobe stock
खुद से प्यार करें
इस दिन को सेल्फ-केयर के साथ मनाएं। खुद को रिलैक्स करने के लिए कोई अच्छा फेस मास्क लगाएं, स्किन केयर करें या घर पर ही स्पा जैसा माहौल बनाएं। अपने लिए कुछ नया खरीदें, जैसे कपड़े, परफ्यूम, या कोई ऐसी चीज जो आपको खुश करे। अपने लिए पसंदीदा डिश बनाएं या अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से ऑर्डर करें।
दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं
किसी करीबी दोस्त के साथ मूवी देखने जाएं, डिनर करें या कैफे में समय बिताएं। परिवार के साथ खास समय बिता सकते हैं। माता-पिता या भाई-बहनों के साथ बातें करें, गेम खेलें या मिलकर कुछ स्पेशल प्लान करें। अपनी सिंगल दोस्त मंडली के साथ छोटी-सी पार्टी करें, गिफ्ट एक्सचेंज करें और मस्ती करें।
4 of 5
cooking
- फोटो : Adobe stock
अपने पसंदीदा शौक पूरे करें
कोई नई एक्टिविटी ट्राई करें जैसे पेंटिंग, कुकिंग, डांस, योगा, या कोई नया म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट सीखें।अपनी पसंदीदा मूवी या वेब सीरीज देखें। रोमांटिक या कॉमेडी मूवी देखकर मूड हल्का करें।बाहरी गतिविधियां जैसे पार्क में घूमने जाएं, सोलो ट्रिप प्लान करें, या किसी नए कैफे में जाएं।
दूसरों की मदद करें
किसी जरूरतमंद को मदद करें। किसी NGO में जाकर बच्चों के साथ समय बिताएं या किसी को सरप्राइज गिफ्ट दें। घर पर पालतू जानवरों के साथ समय बिताएं: अगर आपके पास पालतू जानवर हैं तो उनके साथ प्यार भरे पल बिताएं।