Happy New Year 2025 Gift Ideas : नया साल आ गया है। साल की शुरुआत अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ करें। इस मौके पर अपने प्रियजनों को खास महसूस कराने के लिए उनके साथ वक्त बिताएं और तोहफे दे सकते हैं। नए साल का तोहफा प्यार और स्नेह दिखाने का बेहतरीन तरीका है। सही उपहार का चयन करके अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। साथ ही नए साल का तोहफा उनके लिए किसी याद की तरह रहेगा, जिसे वह हमेशा अपने पास रख सकते हैं।
हालांकि परिवार के सभी सदस्यों के लिए या दोस्तों के लिए तोहफा आपकी जेब पर बोझ बढ़ा सकता है। कुछ खास और अनोखे तोहफे के आइडिया दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बजट में गिफ्ट ला सकते हैं और दोस्तों व परिवार के सदस्यों को आपके दिए तोहफे पसंद भी आ जाएंगे।
2 of 5
नए साल के लिए कस्टमाइज्ड कैलेंडर
- फोटो : instagram
कस्टमाइज्ड कैलेंडर
साल 2024 समाप्त हो गया है और नया साल 2025 आ गया है। घर या वर्क डेस्क पर रखा पुराना कैलेंडर अब बदल जाएगा। नए कैलेंडर को तोहफे में दिया जा सकता है। इसके लिए पर्सनलाइज्ड कैलेंडर को तोहफे के रूप में अपना सकते हैं। तस्वीरों वाला पर्सनलाइज्ड कैलेंडर आप बाजार से आसानी से बनवा सकते हैं। अगर आप परिवार के सदस्यों को कैलेंडर तोहफे में दे रहे हैं तो फैमिली फोटो वाला कैलेंडर कस्टमाइज्ड कराएं। एक साथ कई कैलेंडर बनवाकर परिवार में सभी को गिफ्ट में दे सकते हैं। ये विकल्प सस्ता और काम का होगा।
3 of 5
ग्रीटिंग कार्ड
- फोटो : instagram
हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड
दोस्त हों या परिवार के सदस्य, नए साल पर उन्हें ग्रीटिंग कार्ड देकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। हालांकि अगर आप खुद से बनाए कार्ड्स तोहफे में देंगे तो ये आपकी भावनाओं को जाहिर करेगा। साथ ही गिफ्ट प्राप्त करने वाले को खास महसूस कराएगा। डीआईवाय ग्रीटिंग कार्ड आसानी से तैयार किया जा सकता है और कम खर्चीला होता है।
4 of 5
तोहफे में पौधे दे सकते हैं
- फोटो : Adobe stock
पौधे
नए साल अपने दोस्त या परिवार के सदस्यों को इंडोर प्लांट्स तोहफे में दे सकते हैं। पौधे एक शानदार तोहफा हो सकते हैं। ये प्राकृतिक और सुंदर उपहार हो सकता है जिसे देकर आप पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले सकते हैं। पौधे सकारात्मक ऊर्जा के कारक भी माने जाते हैं।
5 of 5
स्कार्फ
- फोटो : instagram
स्कार्फ
सर्दियों का मौसम है। इस मौसम में तोहफा ऐसा हो सकता है जो गर्माहट महसूस कराए और दोस्त व परिजनों के लिए खास बन जाए। नए साल के तोहफे के रूप मेंं आप करीबियों को गर्म और स्टाइलिश शॉल या स्कार्फ दे सकते हैं। बाजार में बजट में आपको स्कार्फ मिल मिल जाएंगे।