फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Hug Day 2022: पहली बार गर्लफ्रेंड को लगाना है गले, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Fri, 11 Feb 2022 11:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 11 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Happy Hug Day 2022 How To Hug Girlfriend or Boyfriend, Tips for Giving Romantic Hug on Valentine Day
Happy Hug Day 2022 - फोटो : Pixabay

वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। हग डे कपल्स के लिए एक खास मौका होता है जब वह एक दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। जो बात शब्दों में बयां नहीं हो पाती, अक्सर कपल्स उसे दिल की धड़कनों के जरिए अपने पार्टनर को महसूस कराते हैं। हग डे के दिन आप जिसे पसंद करते हैं उसे जादू की झप्पी देकर अपने दिल का हाल बता सकते हैं लेकिन जो लोग पहली बार हग डे मना रहे हैं या अपने किसी दोस्त व क्रश से प्यार का इजहार करने वाले हैं, उनके लिए पार्टनर को गले लगाना आसान नहीं होता। अक्सर लोग अपने पार्टनर को पहली बार गले लगाने में संकोच करते हैं या डरते हैं। उनको लगता है कि कहीं उनके हग करने से पार्टनर असहज न महसूस करें या बुरा न मान जाए। ऐसे में हग डे के मौके पर आप अपने पार्टनर को बिना डरे हग करना चाहते हैं तो शुरुआत गुड बाय हग से करें। इस बहाने आप उन्हे गले लगा सकते हैं। अगर आप पहली बार अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को गले लगाने जा रहे हैं तो इन बातों का खास ख्याल रखें।

Happy Hug Day 2022 How To Hug Girlfriend or Boyfriend, Tips for Giving Romantic Hug on Valentine Day
Happy Hug Day 2022 - फोटो : Pixabay

पार्टनर को गले लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

-पहली बार अगर आप अपने पार्टनर को गले लगा रहे हैं तो अपनी भावनाओं पर काबू रखें। यानी न तो उन्हें बहुत ज्यादा टाइट गले लगाएं और न ही असहज होकर हल्के तरीके से गले लगाएं।

Happy Hug Day 2022 How To Hug Girlfriend or Boyfriend, Tips for Giving Romantic Hug on Valentine Day
Happy Hug Day 2022 - फोटो : Pixabay

-गले लगाते समय पार्टनर की भावनाओं को भी समझें। अगर आपके हग करने से वह असहज हो रहे हैं तो उन्हें सुरक्षित महसूस कराने की कोशिश करें।

-गले लगाते समय ध्यान रखे कि बहुत लंबे समय तक उन्हें जकड़ कर न रखें  और ना ही अचानक से उन्हें अपने से दूर करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Hug Day 2022 How To Hug Girlfriend or Boyfriend, Tips for Giving Romantic Hug on Valentine Day
Happy Hug Day 2022 - फोटो : pexels

-गले लगाते समय उतावलापन न दिखाएं। जल्दबाजी में हग करने के बजाए पहले अपने पार्टनर की आंखों में आंखें डालकर देखिए। फिर एक प्यारी सी मुस्कान के साथ उन्हे हग करिए। ऐसा करने से आपका पार्टनर भी हग के लिए तैयार होगा और आपके गले लगाने से करीब आएगा।

-जब आप पार्टनर से गले लगे और अलग होना हो तो उनके कान में कुछ रोमांटिक बात करें।

विज्ञापन
Happy Hug Day 2022 How To Hug Girlfriend or Boyfriend, Tips for Giving Romantic Hug on Valentine Day
Happy Hug Day 2022 - फोटो : Pexels.com

-लड़कियों को गले में हाथ डालकर हग करना पसंद होता है और लड़कों को कमर में हाथ डालकर गले लगाना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप लड़की को गले लगा रहे हैं तो उनकी कमर में हाथ डालें। वहीं अगर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड या किसी लड़के को हग करना चाहती हैं तो उनके गले में बाहें डालकर हग करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed