फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस चार राशि वाली लड़कियां बनती हैं सबसे तेजतर्रार पत्नी

Sun, 21 Jan 2018 02:45 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Girls With These Zodiac Signs Become Smartest Wife
Couple - फोटो : Instagram

मेष (21 मार्च-19 अप्रैल)



इस राशि वाली लड़कियां खूबसूरत और शानदार होती हैं। आसानी से लोग इनके प्यार में पड़ जाते हैं। इस राशि की लड़कियां खाना भी अच्छा बनाती हैं और इनमें आत्मविश्वास भी कूट-कूटकर भरा होता है। शादी के बाद यह हमेशा अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहती हैं लेकिन बदले में पार्टनर से भी उम्मीदें रखती हैं। 

अगर उन्हें लगा कि उनका पार्टनर उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर रहा तो उन्हें छोड़ने में हिचक महसूस नहीं होती। अगर आपकी पत्नी मेष राशि की हैं तो उन्हें खुद से कभी दूर जाने मत दीजियेगा क्योंकि जब तक वह आपके साथ हैं आप पर आंच नहीं आने देंगी।

Girls With These Zodiac Signs Become Smartest Wife
Couple - फोटो : Instagram

वृश्चिक (23 अक्टूबर-21 नवंबर)

इस राशि वाली लड़कियां एड्वेंचर लविंग होती हैं। वह अपने पार्टनर की क्षमताओं को उजागर करती हैं और उन्हें दिशा देने में भी माहिर हैं। लेकिन उन्हें अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है। जब तक आप उन्हें उनके मुताबिक जीने देंगे वह आपकी जिंदगी भी खुशियों से भरती रहेंगी। निजी पलों में थ्रिल बरकरार रखने में वह माहिर होती हैं। इस राशि वाली लड़कियों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि वह सामने वाले को परखना भी बखूबी जानती हैं। वह अपने दोस्त ही नहीं, बल्कि दुश्मन भी सोच-समझकर चुनती हैं। इसलिए अगर उन्होंने आपको अपना जीवनसाथी चुना है तो मान लीजिए कि आपमें कोई तो बात जरूर है।

Girls With These Zodiac Signs Become Smartest Wife
Couple - फोटो : Instagram

मकर राशि (22 दिसंबर-19 जनवरी)

घर, बिजनेस और बच्चों को एक साथ संभालना मुश्किल भरा काम है। मगर मकर राशि वाली लड़कियां तीनों में सामंजस्य बैठाने में सबसे ज्यादा माहिर होती हैं। इस राशि वाली महिलाओं को व्यवस्थित ढंग से काम करना पसंद होता है। चाहे बिल पेमेंट हो या फिर डेट पर वक्त पर पहुंचने वाली बात, मकर राशि वाली महिलाएं हमेशा पाबंद रहती हैं। मकर राशि वाली पत्नी हमेशा परिवार और दोस्तों को खुद से आगे रखती हैं लेकिन यह रिश्ता बनाने में वक्त लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girls With These Zodiac Signs Become Smartest Wife
couple

कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)

कन्या राशि वाली कन्या से शादी करने से पहले यह जान लें कि इस राशि वाली महिलाओं को सही और गलत की भली-भांति परख होती है। हालांकि, जो बात इनके लिए सही है, जरूरी नहीं आपके लिए भी सही ही हो। 'सही' और 'गलत' की उनकी परिभाषा के बीच आपने बैलेंस बना लिया तो समझिए आपकी शादी की गाड़ी निकल पड़ी। इसलिए पत्नी को 'ना' बोलने से पहले 10 बार सोच जरूर लीजिएगा। कन्या राशि वाली लड़कियों से शादी करने का सबस बड़ा फायदा यह है कि शादी की 25वीं सालगिरह तक आप 'सफल शादी के 100 टिप्स' शीर्षक वाली कोई किताब लिख डालेंगे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed