फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच बातों का रखें ध्यान, नहीं तो पार्टनर से बिगड़ सकता है आपका रिश्ता

Tue, 23 Feb 2021 02:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Feb 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
Learn how you can improve your relationship with a partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रिश्ता कोई भी हो, लेकिन इनको संभालकर हमेशा रखना चाहिए। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि प्यार के रिश्ते में पार्टनर्स एक-दूसरे की कुछ बातों का ध्यान नहीं देते, अपनी बात को ऊपर रखते हैं, एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करते हैं, उनकी पसंद और नापसंद अलग-अलग होती है आदि। इन सब बातों की वजह से कई बार कपल का रिश्ता बिगड़ा जाता है। लेकिन आपको हमेशा अपने रिश्ते में कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता कभी न बिगड़े। तो चलिए आपको वो बातें बताते हैं, जिनका आपको ध्यान देना चाहिए।

Learn how you can improve your relationship with a partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक-दूसरे पर शक न करें

  • अगर आप अपने पार्टनर पर किसी भी तरह का कोई शक करते हैं, तो ये वजह आपके रिश्ते में खटास लाने के लिए काफी हो सकती है। यही नहीं, इसकी वजह से आपका रिश्ता तक टूट सकता है। जैसे- अगर आप अपने पार्टनर का पर्स चेक करते हैं, उनका फोन चेक करते हैं, वो कहां जा रहे हैं, किनसे मिल रहे हैं आदि। इन सब बातों पर अगर आप शक करते हैं, तो फिर आप गलत दिशा में जा रहे हैं और इससे आपका रिश्ता भी खराब हो सकता है।
Learn how you can improve your relationship with a partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

समय का रखें ध्यान-रूठें नहीं

  • आपको रिलेशनशिप के दौरान समय का काफी ध्यान देना चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर से मिलने जा रहे हैं या उन्होंने आपको कहीं बुलाया है, तो आपको हमेशा वहां समय पर ही पहुंचना चाहिए। इससे आपका रिश्ता बेहतर हो सकता है, लेकिन अगर आप लेट जाते हैं, तो फिर ये गलत है। इसके अलावा कई लोग होते हैं, जो अपने पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर रूठ जाते हैं या फिर झगड़ा तक कर लेते हैं और फिर उनके कॉल-मैसेज का जवाब नहीं देते। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आज ही संभल जाए और ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Learn how you can improve your relationship with a partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पैसों को कभी बीच में न आने दें

  • कहते हैं पैसों की वजह से अच्छे से अच्छे रिश्ते खराब हो जाते हैं। ठीक ऐसे ही प्यार के बीच भी कभी पैसों को नहीं आने देना चाहिए, नहीं तो आपका रिश्ता तक बिगड़ सकता है। आपको हमेशा समझदारी से काम लेना चाहिए। किसी वजह से अगर बात पैसे की होती है या आपको लगता है कि इसकी वजह से बात रिश्ते पर आ रही है, तो आपको तुरंत पैसों की बातें खत्म करके अपने पार्टनर पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपका रिश्ता लंबे समय के लिए बना रह सकता है।
विज्ञापन
Learn how you can improve your relationship with a partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हावी मत होना

  • आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, और अगर आप गलती से भी अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं, तो जनाब आपको संभलने की जरूरत है। हर रिश्ते में जरूरत होती है कि हमें हमेशा बैलेंस बनाकर चलना चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर पर हावी होंगे, उनकी बातों को नहीं सुनेंगे, उन्हें अहमियत नहीं देंगे। तो फिर आपका रिश्ते बीच में टूट तक सकता है। इसलिए हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने पार्टनर को भी अपने बराबर का दर्जा दें न कि उन पर हावी हों।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed