किसी इंसान को पहचानना दुनिया का सबसे मुश्किल काम होता है। बात जब अपने किसी दोस्त की हो तब तो मामला और गंभीर हो जाता है। इस फ्रेंडशिप डे आपको भी किसी दोस्त की याद आ रहीं है जिसने आपको धोखा दिया और भविष्य में इन गलतियों को दोहराना नहीं चाहते तो इन बातों पर गौर करें। ये बातें आपको निश्चय करने में मदद करेंगी कि कहीं आपका दोस्त मतलबी तो नहीं।
सच्चा दोस्त वहीं होता है जो आपको अच्छी और नेक सलाह दें। वो आपकी अच्छी और बुरी आदतों से वाकिफ होता है। इसलिए उसे पता होता है कि विभिन्न परिस्थितियों में आप कैसा व्यवहार करेंगे। ऐसे में वो आपको भड़काने की बजाय शांत करने की कोशिश करेगा। वहीं जब आपका दोस्त मतलबी होगा तो वह हमेशा आपको लोगों के प्रति भड़काने का काम करेगा। ऐसे लोगों से दूर रहने ही आपकी भलाई है।
3 of 5
Saloni Daini with friends
- फोटो : instagram
अगर आपका दोस्त मतलबी है तो फिर वो आपके पास तभी आएगा जब उसे समय बिताना होगा। वहीं अगर दोस्त सच्चा है तो फिर वो आपके साथ दुख और सुख दोनों घड़ी में साथ रहेगा। वो आपके सारे राज को अपने तक ही सीमित रखता है क्योंकि सच्चे दोस्तों में बहुत सारे सीक्रेट्स होते हैं।
4 of 5
हॉलीवुड की 10 मशहूर सेलिब्रेटी, जो कपल बनने से पहले रह चुके हैं काफी अच्छे दोस्त
सच्चे दोस्तों के बीच दूरी मायने नहीं रखती हैं। वो आपके साथ रहें या नहीं, साथ पढ़े या नहीं आपसे मिलने के लिए समय निकाल ही लेता है। सच्चा दोस्त आपकी हर समय मदद करने को तैयार रहता है। उसके पास आपसे मिलने और आपकी मदद करने के बहाने मिल ही जाएंगे।
जो दोस्त आपसे सच में प्यार करता है वो आपकी हर अच्छी बुरी आदतों को जानता है। वो कभी भी किसी बात के बुरे लगने पर पीठ पीछे बात नहीं करता बल्कि आपसे इस बारे में बात करता है। वहीं जो दोस्त मतलबी होगा वो आपकी बुराई दूसरों से करता रहेगा और आपसे लड़ाई करता रहेगा। अच्छे दोस्त तो वो है जो आपकी खुशी में आपसे ज्यादा खुश होते हैं।