Flirting Tips: आजकल दोस्ती-यारी में अक्सर लड़के और लड़कियां एक-दूसरे से फ्लर्ट करते हैं। एक-दूसरे को कंफर्टेबल फील कराने के लिए लोग फ्लर्टिंग का सहारा लेते हैं। पर, कई बार ऐसा होता है कि फ्लो-फ्लो में लोग इतना ओवर बोल जाते हैं, जिस वजह से सामने वाले की भावनाएं आहत हो जाती हैं।
अपने क्रश को इंप्रेस करने के लिए ज्यादातर लड़के ही फ्लर्टिंग का सहारा लेते हैं। वैसे तो फ्लर्ट करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन कई बार अपकी कुछ हरकतों की वजह से आपकी छवि खराब हो सकती है। ऐसे में अगर आप किसी लड़की से फ्लर्ट करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों का ध्यान रखकर आप हेल्दी फ्लर्ट कर सकते हैं।
यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे आपको ही परेशानी हो सकती है। तो चलिए बिना देर किए आपको उन बातों के बारे में बताते हैं, जिनका ध्यान आपको फ्लर्ट करते वक्त रखना है।
2 of 7
भावनाओं का सम्मान करें
- फोटो : Adobe stock
भावनाओं का सम्मान करें
फ्लर्ट करते वक्त हमेशा सामने वाले की भावनाओं और सीमाओं का सम्मान करें। अगर उन्हें असहज महसूस हो रहा हो, तो तुरंत रुक जाएं। अगर आप किसी को असहज महसूस करा के फ्लर्ट करेंगे तो इससे आपकी ही छवि खराब हो सकती है।
3 of 7
संकेत समझें
- फोटो : Adobe stock
संकेत समझें
फ्लर्ट करते समय ये जरूर देखें कि आपकी इस हरकत का सामने वाले पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। यदि वो आपको सकारात्मक संकेत दे रहे हैं, तभी आगे बढ़ें। उसके असहज होने पर तुरंत रुक जाएं।
4 of 7
ओवरएक्टिंग से बचें
- फोटो : Adobe stock
ओवरएक्टिंग से बचें
फ्लर्ट करते वक्त ओवरएक्टिंग करने से बचें। आपकी ईमानदारी और असल व्यवहार से ही सामने वाला इंप्रेस होगा। ओवरएक्टिंग करने से आपसी छवि खराब हो सकती है।
5 of 7
हंसी का माहोल बनाए रखें
- फोटो : Adobe stock
हंसी का माहोल बनाए रखें
फ्लर्ट करते वक्त कभी गंभीर न रहें। इस दौरान हल्की-फुल्की बातें करें और जोक्स का सहारा लें। इससे माहौल खुशनुमा बनता है और सामने वाला व्यक्ति आपके साथ सहज महसूस करता है।