Father's Day 2025 Funny Shayari: इंतज़ार खत्म हुआ। पापा के लिए सेलिब्रेशन करने का खास मौका यानी फादर्स डे आ गया है। हर साल फादर्स डे जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 15 जून को मनाया जा रहा है। यह दिन हर उस पिता और पिता समान पुरुष को समर्पित है जो अपने बच्चों के भविष्य को संवारने, उन्हें एक अच्छा जीवन देने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। वह भले ही मां की तरह खुलकर अपने स्नेह की अभिव्यक्ति न कर पाएं, गंभीर रहकर बच्चों को पढ़ाई के लिए टोंके लेकिन मन ही मन वह बच्चे की हर जरूरत, सपने और इच्छाओं को पूरा करने की अभिलाषा करते हैं और यही विचार उन्हें निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।
Father's Day 2025: फादर्स डे पर पापा को सुनाएं ये शायरियां, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
Father's Day 2025 Funny Shayari: यहां फादर्स डे की कुछ फनी शायरियां दी जा रही हैं जिसे पढ़कर आपके पापा के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इस बार कुछ अलग तरीके से उन्हें फादर्स डे की शुभकामनाएं देने के लिए ये मजेदार संदेश पापा को भेज सकते हैं।
पापा का गुस्सा गरजता है जैसे बादल,
पर अंदर से हैं बिल्कुल 'डेरी मिल्क' जैसे कोमल।
हैप्पी फादर्स डे
Father's Day 2025: फादर्स डे पर अपने पापा को ऐसे दिलाएं उनके खास होने का एहसास
पापा मेरे बड़े निराले, मुझसे बोलें
पढ़ लो बेटा, यही समय है मेहनत करने का,
जब मैं बैठूं पढ़ने तो फैमिली ग्रुप में भेजें
मैसेज गुड मॉर्निंग और गुड नाइट का।
हैप्पी फादर्स डे
Father's Day Gift Idea: पापा का दिल जीत लेंगे ये खास तोहफे, पैसा भी होगा कम खर्च
ना कभी बोले I Love You,
ना कभी दिखाए इमोशन,
पर उनके जूते उतारते ही समझ आता है।
वो ही हैं हमारी खुशियां का ओशन।
हैप्पी फादर्स डे
पापा वो हैं, जो खुद पुरानी शर्ट पहन लेते हैं,
लेकिन तुम्हें नए जूते दिलाने में एक बार भी नहीं सोचते।
हैप्पी फादर्स डे