{"_id":"660a45a13d9c090b8105bf17","slug":"eid-2024-celebration-ideas-for-newly-married-couples-first-eid-after-wedding-2024-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid 2024: निकाह के बाद मना रहे हैं पहली ईद तो कपल ऐसे बनाएं त्योहार यादगार","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Eid 2024: निकाह के बाद मना रहे हैं पहली ईद तो कपल ऐसे बनाएं त्योहार यादगार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 11 Apr 2024 08:53 AM IST
सार
निकाह के बाद पहली ईद अपने शौहर के साथ मना रही हैं तो इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना दें। पार्टनर संग पहली ईद को यादगार तरीके से मनाने के लिए नवविवाहित जोड़े कुछ तरीके अपना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Eid 2024
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Eid 2024 Celebration Ideas : माह ए रमजान जारी है। इस्लाम धर्म को मानने वाले रमजान के पाक महीने में अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। वहीं ईद का चांद देखकर ईद उल फितर मनाते हैं। इस वर्ष ईद का त्योहार 10 या 11 अप्रैल 2024 को मनाया जा सकता है। रमजान और ईद को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।ईद का पर्व लोग अपने परिवार, रिश्तेदारों, बच्चों, दोस्तों और आस पडोस के लोगों के साथ मिलकर मनाते हैं। इस दौरान तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं।
लोग एक दूसरे के घर आते हैं और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। वैसे तो ईद को लेकर हर किसी में उत्साह होता है लेकिन अगर शादी के बाद अपने जीवनसाथी के साथ पहली ईद मना रहे हैं तो उत्साह का स्तर और अधिक बढ़ जाता है। निकाह के बाद पहली ईद अपने शौहर के साथ मना रही हैं तो इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना दें। पार्टनर संग पहली ईद को यादगार तरीके से मनाने के लिए नवविवाहित जोड़े कुछ तरीके अपना सकते हैं।
2 of 5
Decoration Idea
- फोटो : Social Media
सजावट
शादी के बाद पहली ईद मना रहे हैं तो घर की सजावट से शुरुआत करें। घर का लिविंग रूम, अपना कमरा खास तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं। कमरे में नए पर्दे, सुंदर डेकोरेटिव आइटम्स, हरे भरे पौधों से सजावट कर सकते हैं। लाइट्स से भी कमरे की दीवारों को सजा सकते हैं। इस तरह की सजावट ईद की रौनक को बढ़ा देगी, साथ ही कपल को खास महसूस कराएगी। इसके अलावा खुद भी अच्छे से तैयार हों। मेहमानों के लिए नहीं, पहली बार ईद मना रहे कपल अपने साथी के लिए तैयार हों, उनकी पसंद के रंग का आउटफिट पहनें।
3 of 5
गिफ्ट
- फोटो : Istock
तोहफे
ईद के मौके पर पति-पत्नी एक दूसरे को खास तोहफे देकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं। शौहर को नया कुर्ता, स्मार्ट वाॅच या उनकी जरूरत की कोई चीज तोहफे में दे सकते हैं। पत्नी को तोहफे में ईयररिंग्स, दुपट्टा, कोई ज्वेलरी या मेकअप प्रोडक्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खास दावत
- फोटो : pexel
खास दावत
ईद के मौके पर वैसे तो घर पर दावत जैसा माहौल होता है। दोस्त, रिश्तेदार घर आते हैं, जहां तरह-तरह के लजीज पकवान बनते हैं। लेकिन इन सब के बीच कपल एक दूसरे के साथ ईद को अधिक खास बना सकते हैं। पार्टनर को लेकर लंच या डिनर पर बाहर जाएं। उनकी पसंद का खाना आर्डर करें और मिलकर लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाएं। कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
घूमने जाएं
- फोटो : istock
घूमने जाएं
निकाह के बाद पहली ईद साथ मना रहे कपल इस मौके पर कही बाहर घूमने जा सकते हैं। ईद की छुट्टी पर ट्रिप पर जा सकते हैं। किसी हिल स्टेशन या आसपास के पर्यटन स्थलों को घूमने जाएं। अगर सफर पर जाने के लिए छुट्टी नहीं मिल पा रही है तो लॉन्ग ड्राइव पर, मूवी देखने भी जा सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।