Eid 2024: ईद पर बच्चों के लिए मनपसंद तोहफों की लिस्ट, जेब पर भी नहीं पड़ेगा बोझ
इए जानते हैं ईद पर बच्चों को उनकी पसंद का सस्ता तोहफा क्या दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रार्थना चटाई
बच्चों को नमाज के लिए खास प्रार्थना चटाई तोहफे में दे सकते हैं। उनकी प्रेयर मैट बड़ों से कुछ अलग और आकर्षक होगी तो वह उसे पाकर खुश हो जाएंगे। ईद के मौके पर बच्चों के लिए बेहद शानदार डिजाइन की प्रेयर मैट बाजार में बजट में मिल जाएगी।
चॉकलेट
बच्चों को चॉकलेट का खाने की कुछ चीजें पसंद होती हैं। बहुत अधिक खर्च नहीं करना चाहते लेकिन बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो उनकी पसंद के स्नैक्स, चॉकलेट या अन्य खाद्य सामग्री ईद पर तोहफे में दे सकते हैं।
सॉफ्ट टॉय
ज्यादातर बच्चों को खिलौने पसंद होते हैं। छोटे बच्चे हैं तो उन्हें सॉफ्ट टॉय तोहफे में दे सकते हैं। बड़े बच्चे हैं तो आउटडोर गेम्स से जुड़ी चीजें दे सकते हैं, जैसे बैडमिंटन, फुटबाॅल या बैट व बाॅल आदि।
बोर्ड गेम्स
ईद के मौके पर तोहफे में बच्चे को बोर्ड गेम्स दे सकते हैं। बाजार में कई तरह के बोर्ड गेम्स उपलब्ध हैं। अपने बच्चे की रुचि, उम्र और आई क्यू लेवल के आधार पर उसे बोर्ड गेम तोहफे में दें।