अगर इस धनतेरस आप भी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उन्हें कोई गोल्ड ज्वेलरी गिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें ऐसा करना इन 4 राशि के लोगों को इस धनतेरस पर महंगा पड़ सकता है। धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी से बनी वस्तुएं खरीदने के साथ अपने घर में नई-नई चीजें खरीदकर लाते हैं। यह दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। सोना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बावजूद इसके इस धनतेरस इन राशियों के लोगों को सोना खरीदने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं आखिर क्यों...
धनतेरस 2018: इन 4 राशियों के लोग भूलकर भी पार्टनर को न गिफ्ट करें गोल्ड
सोने का संबंध बृहस्पति से होता है। सोना पहनना केवल आकर्षण और खूबसूरती का विषय नहीं है। इसे पहनने से पहले इसके शुभ और अशुभ प्रभावों को भी देखना बेहद जरूरी होता है। धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें।मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वाले लोगों के लिए सोना खरीदना या उसे पहनना बहुत अच्छा होता है। इस राशि के लोग धनतेरस पर सोना खरीद सकते हैं।इस दिन सोना खरीदना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।
धनतेरस पर वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए सोने का प्रभाव मध्यम रहता है।इन लोगों के लिए सोना खरीदना ना बहुत ज्यादा शुभ और ना बहुत ज्यादा अशुभ फल लेकर आता है।ऐसे लोग चाहे तो इस धातु से बनी चीजें पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैंं।लेकिन ऐसी भी राशियां हैं जिनके लिए सोना खरीदना किसी गलती से कम नहीं है।
वृष, मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सोना खरीदना उत्तम नहीं होता है। ऐसे लोगों को धनतेरस पर सोना खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा तुला और मकर राशि वाले लोगों के लिए सोना धारण करना और खरीदना बिल्कुल ठीक नहीं होता है।ऐसे लोगों के लिए धनतेरस पर सोना खरीदने की जगह कोई धातु से बनी चीज खरीदना अच्छ रहता है।
अक्सर लोग अपनी कीमती चीजों को रखने के लिए तिजोरी का इस्तेमाल करते हैं।ध्यान रखें सोने से बनी चीजों को तिजोरी में रखने के लिए उसे हमेशा लाल कपड़े या लाल रंग के कागज में लपेटकर रखना चाहिए। सोने को कभी भी सिरहाने के नीचे ना रखें। ऐसा करने पर आपको नींद से जुड़ी कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।