फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2023: मां के साथ नहीं जा सकते हैं घूमने तो घर पर ही इन खास तरीकों से मनाएं मदर्स डे

Sun, 14 May 2023 09:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 14 May 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Mother’s Day at Home With Family Know Special Way to Celebrate at Home
mothers day - फोटो : pexel

Mother's Day 2023: मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाते हैं। दुनियाभर में यह दिन अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। मदर्स डे मां को समर्पित खास दिन होता है। इस दिन लोग उन्हें जन्म देने, पालन करने के लिए अपनी मां को आभार देते हैं और यह महसूस कराते हैं कि उनके जीवन में मां की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। मां एक जीवन को दुनिया में लाने का जरिया ही नहीं, बल्कि भारत में यह सबसे पूजनीय होती हैं। मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है।  एक महिला नौ महीने अपनी कोख में शिशु को रख, उसे अपने खून से सींचती हैं। बच्चे के जन्म के बाद अपने दूध से उसे बड़ा करती हैं। बच्चे के बिना बोले ही मां उसके मन की बात जान जाती है। ऐसे में मातृत्व दिवस के मौके पर बच्चे अपनी मां को स्पेशल महसूस कराते हैं। इसके लिए मदर्स डे के मौके पर मां के साथ घूमने जाते हैं, पार्टी करते हैं, मूवी प्लान करते हैं। हालांकि अगर किसी कारणवश बाहर नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही मां के लिए मदर्स डे को खास तरीके से मना सकते हैं। ये रहे घर पर मदर्स डे मनाने के खास आइडियाज।

Celebrate Mother’s Day at Home With Family Know Special Way to Celebrate at Home
mothers day - फोटो : pexel

मां को दें छुट्टी

अब मां का खास दिन है तो उन्हें घर के कामों से आज छुट्टी दे दीजिए। मां सुबह से ही घर के कामों में लग जाती हैं। रसोई में सबसे पसंदीदा नाश्ते, लंच और डिनर की तैयारी करना, घर का रखरखाव, आपके स्कूल-काॅलेज या दफ्तर जाने के लिए कपड़े तैयार करने से लेकर देरी होने पर अलार्म बन जाना, ये सब मां रोजाना करती हैं। मदर्स डे के मौके पर कोशिश करें कि एक दिन के मां का रूटीन थोड़ा बदल जाए। आज वह आराम करें और आप उनकी फरमाइश पूरी करें। 

Celebrate Mother’s Day at Home With Family Know Special Way to Celebrate at Home
dinner - फोटो : pexel

मां की पसंद का नास्ता या लंच

मां को अपने बच्चों की पसंद नापसंद पता होती है। रोज बच्चों की पसंद का खाना बनाने वाली मां के लिए मदर्स डे पर उनकी पंसद की डिश तैयार करें। अगर आप खुद से उनके लिए पसंदीदा डिश बनाएंगे तो मां का दिल खुश हो जाएगा। इसलिए मदर्स डे के मौके पर मां की पसंद का स्पेशल नास्ता या लंच तैयार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrate Mother’s Day at Home With Family Know Special Way to Celebrate at Home
SKIN CARE - फोटो : instagram

मां के लिए ब्यूटी केयर

अब मां को आज के दिन छुट्टी दे रहे हैं तो उन्हें रिलैक्स महसूस कराने और बोरियत से बचाने के लिए स्किन केयर या ब्यूटी केयर कराएं। ब्यूटी केयर के लिए कई ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध है। अब घर पर ही फेशियल, मसाज या स्पा के लिए एक्सपर्ट को बुला सकते हैं। यह मां के लिए मदर्स डे का गिफ्ट भी हो सकता है। अगर ये बजट से बाहर लगे तो खुद से ही घर पर मां की चंपी कर दें। पानी गुनगुना कर उनके पैरों को आराम पहुंचाएं। यूट्यूब पर देखकर घर पर आसान स्किन केयर अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Celebrate Mother’s Day at Home With Family Know Special Way to Celebrate at Home
mothers day - फोटो : istock
घर पर करें पार्टी 


घर पर ही परिवार के साथ मिलकर मां के लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। मां की सहेलियों को बुलाकर उन्हें कुछ वक्त दोस्तों के साथ बिताने का मौका दे सकते हैं। मां को अच्छे से तैयार करके डिनर पार्टी कर सकते हैं। डिनर तैयार करें या फिर बाहर से भी ऑर्डर कर सकते हैं। उनके साथ कोई मूवी देख सकते हैं या यादें ताजा करने के लिए फैमिली अलबम और वीडियो रिकॉर्डिंग देख सकते हैं।   
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed