Long Distance Relationship Tips: किसी भी रिश्ते में प्यार और भरोसा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि दो लोगों के बीच बातचीत हो, वह एक दूसरे के करीब महसूस करें। मीलों की दूरियां भी उनके रिश्ते को कमजोर नहीं बना सकतीं, अगर उनके बीच बेहतर और स्वस्थ संपर्क बना रहता है। लेकिन अक्सर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल के बीच मनमुटाव व तनाव की स्थिति आ जाती है और उनका रिश्ता कमजोर होने लगता है।
Relationship Tips: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में लड़के रखें इन बातों का ध्यान, रिश्ते में बना रहेगा विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्त दें
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए भरोसा बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए कपल को एक दूसरे को भरपूर वक्त देना चाहिए। इस तरह के रिश्ते में कपल रोजाना मिल नहीं सकते हैं। वह डेट पर नहीं जा पाते या घूम-फिर नहीं सकते। साथी उम्मीद करता है कि फोन या मैसेज के जरिए ही पार्टनर उनसे जुड़ा रहे। इसलिए पार्टनर को वक्त दें। जब भी फ्री हों पार्टनर को काॅल या मैसेज करके उनका हालचाल लें।
भरोसा बनाए रखें
रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है। दूरियों से भरोसा कमजोर हो सकता है। इसलिए पार्टनर का भरोसा बनाए रखें। उसे जीवन से जुड़ी जरूरी बातें बताएं। कुछ ऐसा है तो पार्टनर को जानना अहम है तो उन्हें जरूर बताएं। पार्टनर को समझाएं कि आप सिर्फ उनके लिए कमिटेड हैं, आपके रिश्ते के बीच किसी को न आने दें।
फैसले में करें शामिल
पार्टनर को अपने फैसलों में शामिल करें। जीवन से जुड़ी किसी जरूरी फैसले में उनकी राय लें। साथी के विचारों और राय को अहमियत दें। इससे पार्टनर खुद को आपके जीवन में अहम महसूस करेगा और आप पर भरोसा बनाए रखेगा।
मुलाकात भी जरूरी
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अक्सर कपल अकेलापन महसूस करने लगते हैं। जब उनके दोस्त अपने पार्टनर के साथ डेट पर होते हैं तो वह अकेले होते हैं। पार्टनर को रिश्ते में अकेलापन महसूस न होने दें। जब भी मौका मिले, उनसे मिलने जाएं। साल में एक बार ही सही, लेकिन किसी खास मौके पर जैसे अपने जन्मदिन या उनके जन्मदिन, वैलेंटाइन डे आदि पर मिलने का प्लान बना सकते हैं। आप उनके शहर या उन्हें अपने शहर बुलाएं और मिलकर कुछ वक्त साथ बिताएं।