शादी से पहले होने वाली मुलाकात काफी हद तक रिलेशनशिप के भविष्य पर फैसला कर देती है। इसलिए इस मुलाकात के दौरान अपनी शर्म को दूर रखते हुए खुल कर
आपस में बातचीत करना जरूरी होता है। एक दूसरे से सवाल-जवाब करें ताकि दोनों के बीच एक अच्छी समझ बन सके। आजकल रिलेशनशिप को लेकर भले ही लोग सीरियस न रहते हों लेकिन शादी को लेकर सब काफी सीरियस रहते हैं।
आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातें जिन्हें शादी से पहले होने वाली मुलाकात में जरूर कर लेनी चाहिए।
शादी से पहले की मुलाकात में जरूर पूछें ये बातें, कहीं बाद में न हो पछतावा
फिजिकल रिलेशनशिप
मुलाकात के दौरान लड़का और लड़की खुलकर बात करें। एक-दूसरे से पूछें कि पहले कभी किसी के साथ फिजिकल रिलेशनशिप रहा है या नहीं। इस तरह की बात करने से दोनों को आपस में खुलने का अवसर मिलेगा।
शादी से पहले की मुलाकात में जरूर पूछें ये बातें, कहीं बाद में न हो पछतावा
वेस्टर्न कपड़े पहनना सही या गलत
मिनी स्कर्ट, जींस, शॉर्ट्स शादी के बाद आपके झगड़ों का कारण बन सकते हैं। इसलिए इस बारे में दोनों एक दूसरे की राय जान लें जिससे आगे चलकर इस तरह के कपड़ों को लेकर किसी तरह का कोई झमेला न हो।
शादी से पहले की मुलाकात में जरूर पूछें ये बातें, कहीं बाद में न हो पछतावा
शादी के बाद पत्नी का काम करना
ज्यादातर महिलाओं को न चाहते हुए भी अपना प्रोफेशनल करियर छोड़ना पड़ता है। इसके पीछे कभी पर्सनल तो कभी फैमिली प्रेशर का कारण रहता है। इसलिए इस बारे में पहले ही बातचीत कर लें जिससे शादी के बाद कोई परेशानी न हो।
शादी से पहले की मुलाकात में जरूर पूछें ये बातें, कहीं बाद में न हो पछतावा
पुराने रीति-रिवाजों को मानते हैं या नहीं
शादी के बाद घूंघट डालना, हाथों में हर वक्त ढेर सारी चूड़ियां पहनना, सिर्फ साड़ी पहनना जैसे रिवाजों से अगर आप बचना चाहते हों तो पहले ही इस बारे में आपस मेंं बात कर लें। एक-दूसरे की मानसिकता जान लें। कई बार ऐसा करने के पीछे फैमिली प्रेशर भी होता है लेकिन अगर पुरुष खुले विचारों का है तो काफी हद तक इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।