फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Trend: आज के रिश्तों की सबसे बड़ी समस्या है Banksying, क्या आप इसे पहचान पाएंगे?

Thu, 17 Jul 2025 05:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Jul 2025 05:16 PM IST
सार

Banksying Relationship Trends: अगर आप भी किसी रिलेशनशिप में हैं और महसूस करते हैं कि सामने वाला धीरे-धीरे आपसे दूरी बना रहा है तो हो सकता है आप banksying के शिकार हो रहे हों।

विज्ञापन
Banksying Relationship Trend Know Banksying meaning and impact in hindi
क्या है Banksying? - फोटो : Adobe

Banksying Relationship Trends: हर साल रिश्तों में कुछ नए ट्रेंड सामने आते हैं, कभी घोस्टिंग, कभी ब्रेडक्रंबिंग और अब आया है बैंक्सींग। ये ट्रेंड जितना नया है, उतना ही खतरनाक भी है क्योंकि यह धीरे-धीरे रिश्ते को तोड़ देता है, वो भी बिना कहे और बिना लड़े। अगर आप भी किसी रिलेशनशिप में हैं और महसूस करते हैं कि सामने वाला धीरे-धीरे आपसे दूरी बना रहा है तो हो सकता है आप banksying के शिकार हो रहे हों।



क्या है Banksying?

Banksying शब्द ब्रिटिश स्ट्रीट आर्टिस्ट Banksy से प्रेरित है, जो अचानक किसी जगह आते हैं, अपना आर्ट बना जाते हैं और बिना बताए चले जाते हैं। रिलेशनशिप में जब कोई व्यक्ति बिना किसी वाजिब वजह के धीरे-धीरे गायब हो जाए, मतलब कॉल्स कम करना, टेक्स्ट्स का जवाब न देना, मिलने से बचना और फिर बिना क्लोजर दिए गायब हो जाए, तो उसे banksying कहा जाता है। यह घोस्टिंग से थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें इंसान अचानक नहीं, बल्कि धीरे-धीरे रिश्ता खत्म करता है।

Banksying Relationship Trend Know Banksying meaning and impact in hindi
Banksying की पहचान - फोटो : Adobe

Banksying की पहचान

आपके पार्टनर का व्यवहार बताएगा कि आप बैंक्सिंग का शिकार हो रहे हैं। जैसे, 

  • अगर आपका पार्टनर अब आपकी बातों में रुचि नहीं लेता है तो हो सकता है कि वह इस रिश्ते से दूर हो रहा है।
  • जब पार्टनर पहले की तरह आपसे मिलने या बात करने के लिए उत्साहित नहीं दिखता हो।
  • अगर आपका पार्टनर मैं व्यस्त हूं, ये कहकर हर बार बात टाल देता हो।
  • अब हमेशा अगर आप ही पहले बात शुरू करें और पार्टनर को आपसे बात शुरू करने में कोई रूचि न हो।
  • पार्टनर अक्सर ऐसा करे कि आपके साथ प्लान तो बनाए लेकिन आखिरी वक्त में कैंसिल कर देता है।
Banksying Relationship Trend Know Banksying meaning and impact in hindi
Banksying की वजह - फोटो : Istock

Banksying की वजह

  • इसका एक कारण टालने की मानसिकता है। कुछ लोग टकराव से बचने के लिए धीरे-धीरे दूरी बनाते हैं। यह दूरी रिश्ते में भावनात्मक लगाव और निकटता को कम कर देती है।
  • नई प्राथमिकताओं के कारण भी बैंक्सिंग रिश्ते में जगह बना लेता है। जब जिंदगी में नए लोग, काम या शौक आ जाते हैं तो पुराने रिश्तों से ध्यान हटने लगता है।
  • भावनात्मक रूप से उपलब्ध न होने के कारण भी बैंक्सिंग का शिकार हो सकते हैं। कुछ लोग शुरुआत में तो रिश्ते में रहते हैं, लेकिन धीरे-धीरे कमिटमेंट से डरने लगते हैं।
  • बैंक्सिंग की एक वजह कायरता भी है यानी आप पार्टनर या रिश्ते से संतुष्ट नहीं है लेकिन उसे सीधे मना करने की हिम्मत नहीं कर पाते। ऐसे में ब्रेकअप की बजाए बैंक्सिंग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banksying Relationship Trend Know Banksying meaning and impact in hindi
Banksying से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
Banksying से कैसे बचें?
 
  • अगर आप चाहते हैं कि आप दोनों इस रिश्ते में अपनी रुचि को बनाए रखें तो अपने रिश्ते में संवाद को जगह दें। एक-दूसरे से खुलकर बात करें।
  • आपको यह महसूस होने लगे कि पार्टनर रिश्ते में नदारद रहता है या वह आपको दूरी बना रहा है तो उससे सीधे बात करें। ताकि बैंक्सिंग की स्थिति से बचा जा सके।
  • रिश्ते को बचाने या पार्टनर की मर्जी के मुताबिक ढलने के लिए खुद को बार-बार न बदलें। बल्कि खुद की वैल्यू को समझें।
  • जब कोई बिना जवाब दिए दूर जाए तो खुद को दोषी न मानें।
  • टॉक्सिक रिश्तों को समय पर पहचानें और बाहर निकलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed