फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bakrid Gift Ideas : निकाह के बाद पहली बकरीद को शौहर के लिए बनाएं खास, दें ऐसा यादगार तोहफा

Tue, 03 Jun 2025 05:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 03 Jun 2025 05:11 PM IST
सार

Bakrid Gift Ideas For Men : यहां हम आपके लिए कुछ यूनिक और दिल छू लेने वाले गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं जो आपके शौहर को न सिर्फ पसंद आएंगे, बल्कि उन्हें हमेशा आपकी पहली ईद की याद दिलाते रहेंगे

विज्ञापन
Bakrid Gift Ideas For Men husband on First Eid Al Adha After Marriage
बकरीद पर पति के लिए तोहफा - फोटो : instagram

Bakrid Gift Ideas For Men : बकरीद केवल कुर्बानी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्यार, अपनापन और रिश्तों को मजबूत करने का भी अवसर है। निकाह के बाद अगर यह आपकी और आपके शौहर की पहली बकरीद है तो इस मौके को यादगार बनाने के लिए छोटे-छोटे लेकिन दिल छू लेने वाले प्रयास कर सकते हैं।



निकाह के बाद की पहली बकरीद आपके रिश्ते की शुरुआत में एक खूबसूरत मोड़ है। इसे एक यादगार तोहफे और प्यार भरे जश्न से खास बनाएं। इस ईद पर अपने शौहर को एक ऐसा तोहफा दें, जो न सिर्फ उनका दिल जीत ले, बल्कि आपके रिश्ते को और गहराई दे। यहां हम आपके लिए कुछ यूनिक और दिल छू लेने वाले गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं जो आपके शौहर को न सिर्फ पसंद आएंगे, बल्कि उन्हें हमेशा आपकी पहली ईद की याद दिलाते रहेंगे।

Bakrid Gift Ideas For Men husband on First Eid Al Adha After Marriage
घड़ी - फोटो : adobe stock

घड़ी 

पति के लिए व्रिस्ट वाच एक शानदार उपहार हो सकता है। पर्सनलाइज्ड घड़ी तोहफे को और खास बना देगी। यह स्टाइलिश भी लगेगा और एक भावनात्मक टच भी देगा। 


Bakrid Special Beauty Tips: बकरीद पर चाहिए दमकता चेहरा तो अभी से करें ये काम
 

Bakrid Gift Ideas For Men husband on First Eid Al Adha After Marriage
perfume - फोटो : Adobe stock

इत्र 

खूबसूरत और क्लासिक इत्र या परफ्यूम का सेट गिफ्ट रैप करके पति को तोहफे में दे सकते हैं।बकरीद की नमाज़ के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bakrid Gift Ideas For Men husband on First Eid Al Adha After Marriage
DIY कार्ड - फोटो : Instagram

फ्रेम या स्क्रैपबुक

निकाह के बाद आपकी पहली ईद है तो शादी के पलों को एक खूबसूरत फ्रेम में कैद कर उन्हें गिफ्ट करें। आपके साथ बिताए पलों की झलक वाली एक स्क्रैपबुक भी बेहद भावुक तोहफा होगा।

विज्ञापन
Bakrid Gift Ideas For Men husband on First Eid Al Adha After Marriage
कुर्ता-पायजामा या शेरवानी - फोटो : instagram

कुर्ता-पायजामा या शेरवानी

बकरीद पर नए कपड़े पहनने का रिवाज है। उनके लिए एक शानदार कुर्ता-पायजामा सेट या हल्की-फुल्की शेरवानी खरीदें।


Bakrid 2025: इस बकरीद फैशन का बिखेरें जलवा, पहनें ऐसे ट्रेंडी आउटफिट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed