लड़कियों को देख शर्माने वाले लड़कों के लिए हैं ये 10 टिप्स, चुटकियों में दूर होगी झिझक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रीमगर्ल में हो क्या क्वालिटीज
सबसे पहले यह निश्चित कर लें कि आप अपने लिए कैसी लाइफ पार्टनर चाहते हैं, आपकी ड्रीमगर्ल में क्या क्वालिटीज होनी चाहिए।लोग अक्सर अपना ज्यादा वक्त यही सोचने में गंवा देते हैं कि लड़की को अप्रोच कैसे करें।वो समझ नहीं पाते कि मिलने पर कैसे बातचीत शुरू करें और अगर बात शुरू हो जाती है तो यह नहीं समझ पाते कि कैसे अपने दिल की बात को दूसरे तक पहुचा सकें। ऐसे लोग लड़की के सामने आते ही घबरा जाते हैं और बातचीत नहीं कर पाते।
सबसे पहले आप उन बातों का ध्यान रखें जो आपको लड़की से डिस्कस करनी है।सबसे सही तरीका है कि आप खुद को इंट्रोड्यूस करें और उसका नाम पूछें।आप सवाल करते चले जाएं और आपको जवाब मिलता चला जाएगा। इस तरह से आपकी बातचीत का सिलसिला आगे बढता जाएगा।
किसी भी रिश्ते की शुरुआत करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि लड़की से डरें नहीं। वह कुछ भी ऐसा नहीं करेगी जिससे आपको नुकसान हो।एक पुरानी कहावत है - 'जब तक आप सवाल नहीं करते, जवाब कुछ नहीं होगा।' अगर आपको घबराहट हो रही है तो गहरी सांस लें और सीधा लड़की के पास जाएं। यह जरा भी न सोचें कि क्या होगा। कुछ भी हो सकता है, पर अच्छा ही होगा। दरअसल, लड़कियां भी खुद को स्पेशल देखना चाहती हैं इसलिए घबराएं नहीं और खुलकर बात करें।
आत्मविश्वास बनाए रखें
क्या आपके प्रस्ताव को लड़कियों ने ठुकराया है? जरूर ठुकराया होगा। प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने का मतलब यह नहीं कि आप जीवनभर अकेले ही रहेंगे। बस, आपको आत्मविश्वास बनाए रखना है। आपको यह महसूस करना होगा कि आपमें कुछ खास है और लड़कियां आपको पसंद करेंगी ही।अक्सर लड़कियां सीधे साधे और शरीफ लोगों को ज्यादा पसंद करती हैं।अगर आप शर्मीले स्वभाव के हैं तो हो सकता है कि आपको लड़कियां ज्यादा पसंद करें, बस जरूरत है कि आप उनसे बातचीत का सिलसिला शुरू करें। आपकी विनम्रता उन्हें प्रभावित करेगी।