{"_id":"5ca5adb2bdec2258a5432c0a","slug":"4-signs-boyfriend-who-not-sure-about-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन आदतों से पहचानें कि आपका बॉयफ्रेंड रिलेशनशिप को लेकर श्योर नहीं है","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन आदतों से पहचानें कि आपका बॉयफ्रेंड रिलेशनशिप को लेकर श्योर नहीं है
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 04 Apr 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड पर थोड़ा सा भी शक है कि वो आपके लिए श्योर नहीं है तो जरूर सोचें। क्योंकि आप खुद नहीं चाहेंगी की आप अपना समय, ऊर्जा और प्यार उस व्यक्ति पर बर्बाद करें जो आपके साथ नहीं रहना चाहता या फिर आपके रिश्ते को लेकर निश्चिंत नहीं है। आपका बॉयफ्रेंड आपको आकर नहीं बताएगा कि आपको लेकर वो निश्चिंत नहीं है। बल्कि आपको ही उसके हरकतों से इस बात का पता लगाना होगा। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि उन आदतों से पहचानें कि आपका बॉयफ्रेंड आपसी रिश्ते को लेकर श्योंर नहीं है।
2 of 5
पुराने प्यार से अभी भी जुड़ाव
अगर आपका बॉयफ्रेंड अपने पुराने रिश्ते को लेकर अभी भी चर्चा करता है तो इसका मतलब यह है कि अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर वह आपसे कहता है कि उसकी एक्स बस उसकी दोस्त है और आपके साथ समय नहीं बिता रहा है तो इस इशारे को समझिए और रिश्ते को लेकर सोचिए।
3 of 5
अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाना
अगर उसने अभी तक आपको अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है तो समझिए कि अभी तो वह आपको लेकर श्योर नहीं है। सभी जानते हैं कि अगर उसने एक बार आपको अपने लोगों से मिलवाया तो आप उसकी ऑफिशयली गर्लफ्रेंड बन जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोई कोशिश नहीं
आपको खुश करने या आपके प्रति प्यार जाहिर करने के लिए कोई एक्सट्रा कोशिश नहीं करता है। आपका ख्याल नहीं रखता हो और साथ ही उन सारी छोटी चीजों को स्किप कर देता है जिससे आपको खुशी मिलती है। आपको ऐसा महसूस भी हो सकता है कि आप अकेले ही रिलेशनशिप को बेहतर बनाने में कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आपके सामने खुलता नहीं है
आपके साथ वह अपनी फीलिंग्स शेयर नहीं करता है। आप नहीं जानती हैं कि वह कैसा महसूस कर रहा है या फिर उसकी किस चीज में रुचि है या उसको किस चीज का शौक है। वह आपसे कुछ भी शेयर करने से इंकार कर देता है। ये सारे लक्षण हैं जो बताता है कि आपको लेकर आपका बॉयफ्रेंड श्योर नहीं है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।