फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी में तनाव से छुटकारा पाने में ये तरीके कर सकते हैं आपकी मदद, हो सकता है खुशहाल जीवन

Thu, 22 Apr 2021 09:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 Apr 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
relationship tips This is how you can remove the stress in your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर दूसरा व्यक्ति काफी परेशान है। कोई अपने काम को लेकर परेशान रहता है, तो कोई अपने घर की वजह से। इस वजह से लोग टेंशन से घिर जाते हैं। कई बार तो लोग इतना परेशान हो जाते हैं कि खाली वक्त को भी वो अच्छे से एंजॉय नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उनकी इस टेंशन का असर उनके परिवार और लव लाइफ पर भी पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी टेंशन दूर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

relationship tips This is how you can remove the stress in your life
Book reading - फोटो : pexels

किताबें पढ़ें

  • अगर आप टेंशन में हैं, और आपका किसी चीज में मन नहीं लग रहा है तो आप किताबें पढ़ सकते हैं। किताबें पढ़ने से टेंशन दूर होने में मदद मिलती है। आप अपनी पसंद की कोई किताब पढ़ सकते हैं, आप कोई उपन्यास पढ़ सकते हैं, कोई जानकारी बढ़ाने वाली किताबें पढ़ सकते हैं या फिर कोई कहानियों से भरी किताबों को अपना साथी बना सकते हैं।
relationship tips This is how you can remove the stress in your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

संगीत को करीब लाएं

  • कहते हैं कि संगीत में इतनी ताकत होती है कि ये बड़े से बड़े दुख को दूर करने में मदद कर सकता है। वहीं, टेंशन के समय संगीत राहत देने का काम कर सकता है। इस दौरान आप ऐसे संगीत को सुन सकते हैं जो काफी शांत हो और आपके मन को शांति दे। आप अकेले रहकर थोड़ी देर संगीत के पास जाएंगे, तो यकीन मानिए आपकी टेंशन दूर होने में काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips This is how you can remove the stress in your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर के साथ समय बिताएं

  • जब हम किसी तनाव से जूझ रहे होते हैं, तो हमको ऐसे समय में किसी साथी की जरूरत होती है और ये साथी हमारे पार्टनर हो सकते हैं। हम तनाव में होने के कारण अपने पार्टनर से दूर होते चले जाते हैं। लेकिन आपको ऐसे समय में अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिताने चाहिए, उनके साथ समय बिताना चाहिए आदि। ऐसा करने से भी आपका तनाव खत्म होने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
relationship tips This is how you can remove the stress in your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बागबानी कर सकते हैं

  • बागबानी करके भी आप अपने तनाव को दूर करने में खुद की मदद कर सकते हैं, क्योंकि ऐसा करने से मन को सुकून मिलता है। बागबानी करने से आपके चारों और सकारात्मक एनर्जी फैल सकती है। आप छोटे-छोटे गमलों में पौधे लगाकर या आपके पास अगर गार्डन है तो वहां बागबानी करके खुद को तनाव से दूर रख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed