फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Earth Day 2021:जानिए विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास, विषय एवं इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Tue, 20 Apr 2021 11:49 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 20 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
World Earth Day 2021: World earth day importance history theme in hindi
दिन-ब-दिन पृथ्वी की स्थिति दयनीय होती जा रही है। - फोटो : Pixabay

पृथ्वी एक ऐसा गृह है जिसे कि मां के रूप में देखा जाता है क्योंकि यह हम सभी को पालती है, हमारा पोषण करती है लेकिन दिन-ब-दिन पृथ्वी की स्थिति दयनीय होती जा रही है। ओजोन लेयर में छेद हो चुका है ,जलवायु परिवर्तित हो रही है, मनुष्य पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्यों से भाग रहा है, यही कारण है कि विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन करके विश्वभर के लोगों का ध्यान इस और आकर्षित करने का प्रयास किया जाता है। इसे दुनियाभर के 195 देशों द्वारा मनाया जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए पृथ्वी दिवस का इतिहास, उद्देश्य, विषय एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी। 


 

World Earth Day 2021: World earth day importance history theme in hindi
22 अप्रैल 1970 को पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया - फोटो : Social media

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास
प्रथम बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का ख्याल अमेरिका के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन को आया था। 22 अप्रैल 1970 को पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। आगे चलकर इस दिन को मनाने के निर्णय को कई सारे देशों ने सहर्ष स्वीकारा। नेल्सन द्वारा इस दिन की शुरुआत पृथ्वी के गुणों का सम्मान करने और साथ ही लोगों के बीच प्राकृतिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए की गई। उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि इंसान को यदि पृथ्वी पर रहना है तो उसे इसके विषय में सोचना होगा। 

World Earth Day 2021: World earth day importance history theme in hindi
सही समय पर सभी लोग जाग जाएं - फोटो : Pixabay

इसे मनाने का उद्देश्य
पृथ्वी पर जैसे-जैसे आबादी बढ़ते जा रही है, यहां प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन, बढ़ते असंतुलन के कारण वो दिन अब दूर नहीं है जब पृथ्वी रहने का स्थान नहीं बचेगी इसलिए जरूरी है कि सही समय पर सभी लोग जाग जाएं और अपनी जिम्मेदारियों को समझें और पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्य निभाएं इसी उद्देश्य के साथ पिछले 50 सालों से संपूर्ण विश्व में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Earth Day 2021: World earth day importance history theme in hindi
इस वर्ष की थीम पृथ्वी को पुनर्स्थापित करना रखी गई है - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व पृथ्वी दिवस 2021 का विषय
प्रतिवर्ष विश्व पृथ्वी दिवस के लिए एक विषय निर्धारित किया जाता है। इस वर्ष की थीम पृथ्वी को पुनर्स्थापित करना रखी गई है। पृथ्वी को स्वस्थ बनाने के लिए, उस को पहले की तरह बनाने के लिए जो कुछ भी विश्व कर सकता है, उस पर विचार किया जाएगा। पिछले वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस का विषय जलवायु कार्रवाई था जो कि वाकई एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हर साल आयोजक एक नया विषय रखते हैं। 

विज्ञापन
World Earth Day 2021: World earth day importance history theme in hindi
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योजनाएं तैयारी होती हैं।   - फोटो : pexels.com

ऐसे मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस
विश्व पृथ्वी दिवस के दिन सबसे पहले तो लोग पृथ्वी का धन्यवाद करते हैं कि उन्हें ऐसा एक गृह मिला जहां पर जीवन मौजूद है। जीने के लिए आवश्यक हर संसाधन मौजूद है। इस अवसर पर विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रतियोगिताएं होती हैं। विद्यालय और महाविद्यालयों में भाषण, निबंध एवं स्लोगन आदि प्रतियोगिताएं होती हैं। वरिष्ठ जन सेमिनारों को संबोधित करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योजनाएं तैयारी होती हैं।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed