हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाला राखी का त्योहार इस साल 22 अगस्त को रविवार के दिन मनाया जाएगा। ये दिन भाई और बहन के अट्टू प्रेम को दर्शाने वाला दिन होता है। इस दिन बहनें सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं और नए कपड़े पहनकर भाई के घर जाती हैं या फिर भाई बहन के घर आता है। फिर भाई की कलाई पर राखी बांधी जाती है और कुछ इस तरह से ये राखी का पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों, अपने भाई-बहनों आदि लोगों को राखी की शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में हम आपको इस साल कुछ खास संदेशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप एक-दूसरे को भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन संदेशों बारे में, जो आप लोगों को इस राखी भेज सकते हैं।
Raksha Bandhan 2021 Wishes: राखी के मौके पर इस बार भेजें ये खास संदेश, भाई-बहन के बीच बढ़ेगा प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदन का टीका और रेशम का धागा
सावन की सुगंध और बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद और बहन का प्यार
मुबारक हो रक्षाबंधन का त्यौहार।
राखी की शुभकामनाएं!
ये लम्हा कुछ खास है
बहन के हाथों में भाई का हाथ है
ओ बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ खास है
तेरे सुकून की खातिर
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है।
राखी की शुभकामनाएं!
रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई
खुशियों की सौगात लेकर बहना राखी बांधने आई
बहनों के हाथों से सजा आज भाई की कलाई
सभी देश वासियों को रक्षाबंधन की बधाई।
राखी की शुभकामनाएं!
कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी
भाई की लम्बी उम्र की दुआ है राखी
बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी
राखी की शुभकामनाएं!