फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajiv Gandhi Death Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में जानें पांच रोचक बातें

Sat, 21 May 2022 10:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 21 May 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Death Anniversary 2022 Know Interesting Facts About Former Prime Minister in Hindi
राजीव गांधी पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala

Rajiv Gandhi Death Anniversary 2022 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनके जन्म के तीन साल बाद देश आजाद हुआ था। बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनका बचपन, शिक्षा, राजनीतिक जीवन और लव लाइफ सब को ही बहुत दिलचस्प किस्से कहानियों से परिपूर्ण है। देश के एक बड़े राजनीतिक और दमदार परिवार में जन्म के साथ ही राजीव पर काफी जिम्मेदारियां आ गई थीं। उन्होंने इन जिम्मेदारियों को निभाया लेकिन अंत में उनकी हत्या कर दी गई। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

Rajiv Gandhi Death Anniversary 2022 Know Interesting Facts About Former Prime Minister in Hindi
राजीव गांधी पुण्यतिथि - फोटो : Istock

 राजीव गांधी का जीवन परिचय

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। जब वह तीन साल के थे, तब देश आजाद हुआ था। उनका बचपन तीन मूर्ति भवन में बीता। बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी नेहरू-गांधी परिवार के आखिरी सदस्य थे। उनके बाद भले ही गांधी परिवार राजनीति में आज भी है लेकिन कोई प्रधानमंत्री के पद पर आसीन न हो सका। राजीव गांधी का परिवार भले ही राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय था। नाना जवाहर लाल नेहरू के बाद उनकी मां इंदिरा गांधी भी देश की प्रधानमंत्री रहीं और कांग्रेस की कमान संभाली। लेकिन राजीव को नाना या मां की तरह राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी। राजनीति में आने से पहले राजीव गांधी एक पेशेवर पायलट थे।

Rajiv Gandhi Death Anniversary 2022 Know Interesting Facts About Former Prime Minister in Hindi
राजीव गांधी पुण्यतिथि - फोटो : facebook

राजीव गांधी की शिक्षा और करियर

उनकी शिक्षा की बात करें तो राजीव गांधी ने इंजीनियरिंग करने के लिए कॉलेज में दाखिला लिया लेकिन उन्हें किताबी ज्ञान तक सीमित रहना रास नहीं आया। पहले लंदन और फिर कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से तीन साल शिक्षा लेने के बाद भी राजीव गांधी को डिग्री नहीं मिल सकी। फिर भी राजीव गांधी ने लंदन के ही इंपीरियल कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया, लेकिन यहां भी उनका मन नहीं लगा और बाद में राजीव ने भारत लौट कर दिल्ली के फ्लाइंग क्लब में पायलट की ट्रेनिंग ली। साल 1970 में राजीव गांधी ने एयर इंडिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Death Anniversary 2022 Know Interesting Facts About Former Prime Minister in Hindi
राजीव गांधी पुण्यतिथि - फोटो : facebook

राजीव गांधी का शौक

कम ही लोग जानते हैं कि राजीव गांधी को विमान उड़ाने के साथ ही फोटोग्राफी का भी बहुत शौक था। उनकी तस्वीरों को छापने के लिए कई पब्लिशर्स ने मशक्कत की लेकिन राजीव गांधी ने कभी अनुमति नहीं दी। हालांकि राजीव गांधी के निधन के बाद उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने उनके द्वारा खींची गई तस्वीरों के संग्रह को किताब का रूप दिया ताकि दुनिया को उनकी इस काबिलियत से परिचित कराया जा सके। उनकी किताब का नाम 'राजीव्स वर्ल्ड- फोटोग्राफ्स बाय राजीव गांधी' है।

विज्ञापन
Rajiv Gandhi Death Anniversary 2022 Know Interesting Facts About Former Prime Minister in Hindi
राजीव गांधी पुण्यतिथि - फोटो : Istock

राजीव गांधी और राजनीति

राजीव गांधी की छवि हमेशा से ही साफ सुथरी और बेदाग थी। जब उन्होंने 1980 में राजीनि में कदम रखा तो उन्हें मिस्टर क्लीन माना जाता था। शुरुआत से विदेश में पढ़ाई करने वाला एक नौजवान महज 40 साल की उम्र में राष्ट्रीय राजनीति की ऊंचाइयों तक पहुंच गया। हालांकि राजनीति में आने के बाद उनका नाम कई बड़े घोटालों में आया, जिससे उनकी छवि धूमिल हो गई। कहा जाता है कि राजीव गांधी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो खुद अपनी गाड़ी चलाकर जगह जगह जाते थे। कई चुनावी रैलियों में भी राजीव गांधी खुद अपनी कार चलाकर पहुंचे थे। उनके सुरक्षा गार्ड पीछे आते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed