नए साल की शुरुआत में भले ही कुछ घंटे बाकी हैं लेकिन पूरी दुनिया अभी से जश्न में डूब चुकी है। नए साल का स्वागत कुछ लोग पार्टी करके करेंगे तो वहीं कुछ लोग नए साल की शुरुआत रेज्यूलेशन के साथ करेंगे। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि नया साल खुशियों से भरा हो तो उसके लिए ये टिप्स आपके काम जरूर आ सकते हैं।
2 of 7
नए साल का स्वागत हंसी-खुशी और साकारात्मक सोच से कीजिए
- फोटो : social media
नए साल का स्वागत हंसी-खुशी और साकारात्मक सोच से कीजिए। इससे आपका पूरा साल रोशनी से भरा होगा। इस दिन की शुरुआत आप घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से भी कर सकते हैं। कहते है बड़े लोगों का हाथ सिर पर हो तो हर रुका हुआ काम बन जाता है।
3 of 7
नए साल पर घर में कोई भी टूटे हुए चीज को ना रखें
- फोटो : social media
नए साल पर घर में किसी भी टूटी हुए चीज को ना रखें क्योंकि इससे बैडलक घर में आता है। इसलिए कोशिश करें की न्यू ईयर से एक दिन पहले घर की सफाई कर दें। इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें,लाल या फिर किसी डार्क रंग के कपड़े पहना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
4 of 7
नये साल पर पर्स या अलमीरा में कैश जरूर रखना चाहिए
- फोटो : social media
नये साल पर पर्स या अलमीरा में कैश जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से साल भर दरिद्रता नजदीक नहीं आती है। इस दिन घर में पूजा पाठ कर सबको प्रसाद दें। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। 1 जनवरी से पहले अपने सारे बिल भर दें कोशिश करें नए साल पर कोई कर्ज ना रह जाए।
5 of 7
घर में किसी को भी बुलाने से पहले सोच-समझ कर बुलाएं
- फोटो : social media
कहते है साल के पहले दिन जो भी शख्स आपके घर आता है उसका प्रभाव आपके घर में पूरे साल बना रहता है इसलिए घर में किसी को भी बुलाने से पहले सोच-समझ कर बुलाएं।