फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023: नए साल के पहले दिन दोस्तों या परिवार के साथ जा रहे हैं बाहर, तो रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 01 Jan 2023 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Precautions: Take Care These Things on New Year for Going Out With Friends Read More
नए साल पर बाहर जाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Istock

New Year 2023: नया साल आ गया है। साल 2023 की शुरुआत का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नए साल पर लोग उत्साह और उमंग से भरपूर होते हैं। वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ धूमधाम से नए साल का स्वागत करते हैं। मिलकर पार्टी करते हैं या फिर घर से बाहर नए साल का जश्न मनाने के लिए निकलते हैं। साल 2023 को धूमधाम से मनाने के लिए लोगों ने कई सारी योजनाएं बना ली होंगी। बहुत सारे लोग 31 दिसंबर की रात पार्टी करेंगे और वहीं 1 जनवरी 2023 को साल के पहले दिन घूमने के लिए घर से बाहर निकलेंगे। अगर आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है और दोस्तों व परिवार के साथ बाहर घूमने जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।

New Year 2023 Precautions: Take Care These Things on New Year for Going Out With Friends Read More
भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचें - फोटो : अमर उजाला

भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचें

एक जनवरी को आप की ही तरह बहुत सारे लोग घूमने निकलते हैं। ऐसे में भीड़ भाड़ बढ़ जाती है। कई बार हद से ज्यादा लोग एक जगह पर एकत्र हो जाते हैं, जो किसी हादसे की भी वजह बन सकता है। पिछले साल एक जनवरी 2022 को माता वैष्णो देवी धाम में भीड़ भाड़ बहुत अधिक होने के कारण भगदड़ मच गई थी और कई लोगों की जान चली गई थी। इसलिए किसी ऐसी जगह जाने से बचें, जहां बहुत अधिक भीड़ रहती हो।

New Year 2023 Precautions: Take Care These Things on New Year for Going Out With Friends Read More
सर्दी का रखें ध्यान - फोटो : Istock

सर्दी का रखें ध्यान

जनवरी का अर्थ है सर्दी का मौसम। इस मौसम में सर्दी बहुत अधिक होती है। इसलिए कहीं भी घूमने के लिए निकलें तो सर्दी को ध्यान में रखते हुए ही निकलें। अगर अधिक सर्दी में नहीं रह सकते, तो किसी गर्माहट वाली जगह का चयन करें। वहीं ऊनी कपड़े, टोपी और अन्य जरूरी कपड़ों का साथ ले जाएं ताकि सर्दी लगने से खुद को बचा सकें। नए साल के जश्न में सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Precautions: Take Care These Things on New Year for Going Out With Friends Read More
संक्रमण से बचाव - फोटो : सोशल मीडिया

संक्रमण से बचाव

भले ही कोविड 19 के मामले भारत में कम हो गए हैं लेकिन खत्म नहीं हुए हैं। इसके अलावा हाल में जीका वायरस ने भी भारत में दस्तक दी है। इसलिए कहीं भी बाहर जाएं तो संक्रमण से बचाव के तरीकों को अपनाएं। दूसरों से दूरी, मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग जरूर करें। किसी बीमारी को अपने साथ लेकर न लौटें।

विज्ञापन
New Year 2023 Precautions: Take Care These Things on New Year for Going Out With Friends Read More
ऑनलाइन बुकिंग - फोटो : amar ujala

पहले से करें तैयारी

किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो परिवहन टिकट की बुकिंग, होटल में ठहरने के लिए कमरे की बुकिंग आदि पहले से कर लें। ऐन मौके का इंतजार न करें। क्योंकि घूमने का पीक सीजन होने के कारण हो सकता है कि आपको टिकट या होटल में कमरा न मिले या फिर महंगा मिले। वहीं अगर शहर में भी किसी पार्क या ऐसी जगह जा रहे हैं, जहां टिकट आदि लगता है, तो ऑनलाइन टिकट की बुकिंग कर लें। इससे टिकट काउंटर पर भीड़ में लाइन लगाने और समय की बर्बादी करने से बच जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed