फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti Wishes 2023 In Hindi: प्रियजनों को भेजें मकर संक्रांति के ये आकर्षक शुभकामना संदेश

Sun, 15 Jan 2023 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 15 Jan 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Makar Sankranti Kab Hai Photo Sms Images Pics for WhatsApp Facebook Status
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

Makar Sankranti 2023 Wishes In Hindi: आज पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के पर्व को लेकर मान्यता है कि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आता है। इस कारण कुछ जगहों पर मकर संक्रांति को उत्तरायण का पर्व भी कहते हैं। कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी का अवतरण धरती पर हुआ था। ऐसे में इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। यह दिन अच्छी फसल से भी जुड़ा है। इसलिए इस त्योहार में नई फसल का भोग ईश्वर को लगाया जाता है और दान पुण्य किया जाता है। लोग प्रभात में गंगा स्नान के बाद दान पुण्य करते हैं। खिचड़ी, तिल और गुड़ से बने व्यंजन खाते हैं और पतंग उड़ाते हैं। इस पावन पर्व पर अगर आपके रिश्तेदार या प्रियजन दूर हैं तो मकर संक्रांति के प्यार भरे संदेश भेजकर शुभकामना दें।

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Makar Sankranti Kab Hai Photo Sms Images Pics for WhatsApp Facebook Status
मकर संक्रांति 2023 - फोटो : amar ujala

तन में मस्ती, मन में उमंग,
देखकर सबका अपनापन,
गुड़ में जैसे मीठापन,
होकर साथ हम उड़ाएंगे पतंग,
और भर लें आकाश में अपने रंग।

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का पर्व।

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Makar Sankranti Kab Hai Photo Sms Images Pics for WhatsApp Facebook Status
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

उड़ी जो पतंग तो खिल गया दिल
गुड़ की मिठास में देखो मिल गया तिल
चलो आज उमंग-उल्लास में खो जाएं हम लोग
सजाएं थाली और लगाएं अपने भगवान को भोग।

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का पर्व।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Makar Sankranti Kab Hai Photo Sms Images Pics for WhatsApp Facebook Status
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

त्योहार में नहीं होता अपना-पराया
त्योहार है वही जिसे सबने मनाया
मिला कर गुड़ में तिल
मीठे लड्डू संग मिलने दो दिल।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Makar Sankranti Kab Hai Photo Sms Images Pics for WhatsApp Facebook Status
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

मंदिर की घंटी संग पूजा की थाली
उत्तरायण में दिखी सूरज की लाली
जीवन में आए खुशियों की हरियाली
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed