Simple Rangoli Design for Makar Sankranti : हिंदू धर्म में रंगोली का काफी महत्व होता है। जब भी किसी शुभ काम की शुरूआत की जाती है तो हम सभी अपने अपने घरों में रंगोली की डिजाइन बनाते हैं। कोई भी त्योहार हो तो भी सभी लोग अपने-अपने घरों-दुकानों में रंगोली बनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि रंगोली बनाने से घर में सकारात्मकता आती है। ऐसे मे आज हम आपको मकर संक्रांति के त्योहार पर बनने वाली रंगोलियों के बारे में बताएंगे।
Makar Sankranti Rangoli : मकर संक्रांति पर वास्तु से हिसाब से बनाएं रंगोली, घर में आएगी सकारात्मकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जानें रंगोली के विभिन्न नाम
भारत के कई राज्यों में रंगोली को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। दक्षिण में रंगोली को कोल्लम कहते हैं, तो वहीं महाराष्ट्र में इसे रंगोली ही बोला जाता है। बंगाल में इसे अल्पना के नाम से जाना जाता है। रंगों के अलावा रंगोली फूल, हल्दी, मेंहदी, आटे और रोली की मदद से भी बनाई जाती है।
वास्तु के अनुसार रंगोली बनाने के नियम
ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। कहा जाता है जो भी अपने घर में रंगोली बनाता है उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। पर, कई बार रंगोली बनाते समय हम इसकी दिशा और आकार का ध्यान नही रखते। जिसकी वजह से दरवाजे से खुशियां लौट जाती है। इसिलिए आप भी जानें क्या कहते हैं वास्तु के अनुसार रंगोली के नियम -
- घर में त्रिकोण रंगाली बनाने से जीवन में सुरक्षा और आत्मविश्वास का संचार होता है। ये रंगोली हमेशा दक्षिण-पुर्व दिशा में बनानी चाहिए।
- गोलाकार रंगोली से जीवन में उपलब्धि हासिल होती है। इसे घर के पश्चिम दिशा में बनाना शुभ माना जाता है।
- अगर अंडाकार रंगोली को पूर्व दिशा मे बनाएंगें तो विकास के नए रास्ते खुलते हैं।
- उत्तरमुखी घरवालों को लाल, नारंगी और बैंगनी रंगों की रंगोली बनाने से दूर रहना चाहिए। इससे तरक्की में बाधा आती है।
- दक्षिणमुखी घर वालों को नीला रंग और लहरिया आकार की रंगोली से दूर रहना चाहिए। इससे सुरक्षा में खतरा उत्पन्न होता है।
- पश्चिम मुखी घर वाले यदि सुनहरे और सफेद रंग की रंगोली बनाएंगे तो उनके लिए ये काफी शुभ रहेगा। अगर आकार की बात करें तो गोलाकार या अंडाकार आकार इनकी रंगोली के लिए काफी शुभ माना जाता है।
इस बात का रखें खास ध्यान
स्वास्तिक, ओम या फिर श्री की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है। इसको लिखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी रंगोली में ये शब्द लिख रहे रहें हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इस पर किसी का पैर ना पड़े।