फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: घर में हुआ है बिटिया रानी का जन्म, महादेव के इन सुंदर नामों पर करें नामकरण

Tue, 18 Feb 2025 10:31 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 18 Feb 2025 10:31 AM IST
सार

Baby Girl Name Inspired By Lord Shiva: घर में नन्हे मेहमान का आना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होता है। परिवार में खुशी का भरपूर माहौल होता है। पेरेंट्स बच्चे के जन्म से पहले ही सारी तैयारी कर लेते हैं। फिर चाहे वो उनके कपड़े हो, खिलौने हो या फिर नाम हो। हालांकि, इन सब में सबसे अहम नाम होता है। माता-पिता बच्चे का ऐसा नाम रखते हैं, जो उसे सार्थक करे। ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं यूनिक नामों की लिस्ट।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Daughter is born at home name her on these beautiful names Inspired By Lord Shiva Disprj
बिटिया को दें महादेव से जुड़े ये सुंदर नाम - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में भगवान शिव की आराधना का एक प्रमुख पर्व है, जो फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्तगण उपवास रखते हैं, शिवलिंग का अभिषेक करते हैं, और रात्रि जागरण के माध्यम से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस पवित्र पर्व पर अगर भगवान शिव ने आपको नन्हे मेहमान के तोहफे से नवाजा है तो आप भी महादेव के नाम पर ही उसका नामकरण करें। घर में नन्हे मेहमान का आना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होता है। परिवार में खुशी का भरपूर माहौल होता है। पेरेंट्स बच्चे के जन्म से पहले ही सारी तैयारी कर लेते हैं। फिर चाहे वो उनके कपड़े हो, खिलौने हो या फिर नाम हो। हालांकि, इन सब में सबसे अहम नाम होता है। माता-पिता बच्चे का ऐसा नाम रखते हैं, जो उसे सार्थक करे। ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं यूनिक नामों की लिस्ट। आइए एक नजर डालते हैं...

Mahashivratri 2025 Daughter is born at home name her on these beautiful names Inspired By Lord Shiva Disprj
बिटिया को दें महादेव से जुड़े ये सुंदर नाम - फोटो : Adobe

अपनी बिटिया रानी को दें महादेव से जुड़े ये सुंदर नाम

आयरा
अगर पेरेंट्स अपनी लाडली को छोटा और यूनिक नाम देना चाहते हैं तो वह आयरा नाम का चुनाव कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ होता है शुरुआत। इन दिनों यह नाम काफी ट्रेंडिंग में है। आप भी अपनी लक्ष्मी के लिए यह नाम रख सकती हैं।

Mahashivratri 2025 Daughter is born at home name her on these beautiful names Inspired By Lord Shiva Disprj
बिटिया को दें महादेव से जुड़े ये सुंदर नाम - फोटो : Adobe

शिवन्या
शिवन्या नाम का अर्थ खुद महादेव होता है। अभिभावक अगर अपनी बिटिया रानी को निडर और साहसी बनाना चाहते हैं तो इस नाम का चुनाव कर सकते हैं। यह आपकी बेटी के लिए एकदम परफेक्ट नाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Daughter is born at home name her on these beautiful names Inspired By Lord Shiva Disprj
बिटिया को दें महादेव से जुड़े ये सुंदर नाम - फोटो : Freepik
रुद्राक्षी
रुद्राक्षी नाम का अर्थ है भगवान शिव की आंख। यह नाम बहुत ही कम लोगों ने सुना होगा, लेकिन यह काफी मीनिंगफुल नाम है। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी के लिए किसी यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Daughter is born at home name her on these beautiful names Inspired By Lord Shiva Disprj
बिटिया को दें महादेव से जुड़े ये सुंदर नाम - फोटो : Freepik

निया
यह नाम भले ही पुराना है, लेकिन काफी यूनिक और मीनिंगफुल भी है। निया नाम भगवान हनुमान से संबंधित है, जो भगवान शिव के ही भक्त थे। अगर आप भी अपनी बेटी में हनुमान जी जैसा तेज देखना चाहती हैं तो यह नाम रख सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed