फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Allahbadia: क्या काम करते हैं रणवीर इलाहाबादिया के पिता? दुनियाभर में हैं मिरेकल मैन के नाम से मशहूर

Mon, 17 Feb 2025 01:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 17 Feb 2025 01:17 PM IST
सार

रणवीर की तरह उनके पिता अपने करियर में काफी मशहूर हैं और दुनियाभर में उन्हें मिरेकल मैन के नाम से भी लोग जानते हैं। आइए जानते हैं पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के पिता डॉ. गौतम इलाहाबादिया के बारे में।
 

विज्ञापन
Who Is Ranveer Allahbadia Father Gautam Allahbadia Career Why Called Miracle Man
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : instagram/beerbiceps

Ranveer Allahbadia Father Gautam Allahbadia : मशहूर भारतीय पॉडकास्टर और यू ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' प्रतिभागी से विवादित सवाल पूछने के मामले में सुर्खियों में हैं। रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर केस दर्ज हो गया। रणवीर ने अपनी असभ्य टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर एक  वीडियो जारी करके माफी भी मांग ली है लेकिन नेटिजन उनकी टिप्पणी को लेकर रणवीर की आलोचना कर रहे हैं। 



इस बीच गूगल पर रणवीर इलाहाबादिया के माता-पिता को भी सर्च किया जा रहा है। रणवीर के पिता का नाम गौतम इलाहाबादिया है जो कि पेशे से डॉक्टर हैं। रणवीर की तरह उनके पिता अपने करियर में काफी मशहूर हैं और दुनियाभर में उन्हें मिरेकल मैन के नाम से भी लोग जानते हैं। आइए जानते हैं पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के पिता डॉ. गौतम इलाहाबादिया के बारे में।
 

Who Is Ranveer Allahbadia Father Gautam Allahbadia Career Why Called Miracle Man
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : instagram/beerbiceps

कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया के पिता

डॉ. गौतम इलाहाबादिया एक प्रमुख आईवीएफ विशेषज्ञ हैं। उन्होंने भारत में पहली ट्रांस-एथनिक सरोगेसी और पहली समलैंगिक जोड़े की प्रेगनेंसी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। 

Who Is Ranveer Allahbadia Father Gautam Allahbadia Career Why Called Miracle Man
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : instagram/beerbiceps
गौतम इलाहाबादिया एलजीबीटी फ्रेंडली क्लीनिक का संस्थापक

गौतम डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि बचपन में वे एक कलाकार बनना चाहते थे। करियर की शुरुआत में गौतम इलाहाबादिया ने अपनी बिल्डिंग के गैरेज में एक छोटी सी क्लीनिक और लैब शुरू की बाद में, उन्होंने 'रोटुंडा' नाम से एक आईवीएफ सेंटर की स्थापना की। रोटुंडा भारत में एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर) फ्रेंडली क्लिनिक के रूप में जाना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Ranveer Allahbadia Father Gautam Allahbadia Career Why Called Miracle Man
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : instagram/beerbiceps

गौतम इलाहाबादिया के स्पर्म बैंक का हुआ विरोध

गौतम ने साल 1996 में स्पर्म बैंक खोला था। उस समय उनके माता-पिता इसके खिलाफ थे। लोग स्पर्म बैंक के खिलाफ थे और उनकी आलोचना करते थे। लेकिन उन्होंने बैंक से लोन लेकर स्पर्म बैंक खोला। उन्हें पता था कि वक्त बदल रहा है और स्पर्म बैंक की जरूरत बढ़ रही है।

विज्ञापन
Who Is Ranveer Allahbadia Father Gautam Allahbadia Career Why Called Miracle Man
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : instagram/beerbiceps

क्यों कहते हैं गौतम इलाहाबादिया को मिरेकल मैन

रणवीर इलाहाबादिया के पिता गौतम इलाहाबादिया ने भारत में पहली  ट्रांस-एथनिक सरोगेसी और समलैंगिक जोड़े के लिए पहली प्रेग्नेंसी कराई। भारत का पहला एलजीबीटी फ्रेंडली क्लीनिक शुरू किया। प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी अग्रणी भूमिका, असाधारण कार्यों और उपलब्धियों के कारण उन्हें मिरेकल मैन कहा जाता है। वहीं रणवीर इलाहाबादिया की मां का डाॅ. स्वाति इलाहाबादिया है, पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed