Lohri 2024 Importance: साल के शुरुआती महीने में लोहड़ी की पर्व मनाया जाता है। यह उत्तर भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है, जिसे खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में मुख्य रूप से मनाते हैं। देशभर में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति से एक दिन पहले शाम को धूमधाम से लोहड़ी का त्योहार मनाते हैं। इस दिन अग्नि के चारों ओर खड़े होकर लोकगीत गाए जाते हैं। वहीं नए धान के साथ खील, मक्का, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अग्नि में अर्पित किया जाता है। साथ ही अग्नि की परिक्रमा करते हैं। यह त्योहार फसल से जुड़ा है, जो सिख लोग फसल पकने की खुशी में मनाते हैं। हालांकि लोहड़ी मनाने के तीन कारण प्रचलित हैं। इसकी कुछ पौराणिक मान्यताएं हैं। आइए जानते हैं इस वर्ष लोहड़ी कब है और लोहड़ी क्यों मनाई जाती है।
Lohri 2024: क्यों मनाई जाती है लोहड़ी? जानें इस पर्व से जुड़ी मान्यताएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 14 Jan 2024 07:01 AM IST
सार
लोहड़ी मनाने के तीन कारण प्रचलित हैं। इसकी कुछ पौराणिक मान्यताएं हैं। आइए जानते हैं इस वर्ष लोहड़ी कब है और लोहड़ी क्यों मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन