भारत में क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है, लोग भारतीय क्रिकेट टीम के एक-एक मैच को बड़े ही उत्साह के साथ देखते हैं। वहीं, जब-जब क्रिकेट की बात होती है तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बात जरूर होती है। यहां तक कि लोग उन्हें क्रिकेट का भगवान तक मनाते हैं। सचिन ने अपने बल्ले से क्रिकेट में काफी योगदान दिया, और भारत को कई मैच जिताने में अहम योगदान भी निभाया। लेकिन क्या आप सचिन की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको उनके बारे में कई ऐसी खास बातें बताते हैं जो शायद आपने पहले कभी न सुनी हो। तो चलिए जानते हैं।
{"_id":"602e0b048ebc3ee9237512b0","slug":"lifestyle-of-sachin-tendulkar-lives-in-a-house-of-100-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसी है सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल, 100 करोड़ के घर में रहते हैं मास्टर ब्लास्टर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
कुछ ऐसी है सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल, 100 करोड़ के घर में रहते हैं मास्टर ब्लास्टर
Thu, 18 Feb 2021 12:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar
- फोटो : instagram/sachin tendulkar
sachin tendulkar
- फोटो : instagram/sachin tendulkar
इतनी है सचिन की कमाई
- इस बात में कोई दो राय नहीं कि सचिन आज जो कुछ भी हैं, वो अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हैं। सचिन ने महज 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की थी, और आज सचिन करोड़ों के मालिक हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति लगभग 1650 करोड़ रुपये है। भले ही सचिन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन आज भी वो कई विज्ञापन समेत कई अन्य तरीकों से कमाई कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, वो अलग-अलग विज्ञापन के जरिए हर साल लगभग 18 करोड़ रुपये तक कमाते हैं।
sachin tendulkar
- फोटो : instagram/sachin tendulkar
इस आलीशान घर में रहते हैं सचिन
- सचिन तेंदुलकर एक आलीशान घर में रहते हैं, जो मुंबई के बांद्रा में स्थित है। साल 2007 में इस बंगले को उन्होंने 39 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं मौजूदा समय में इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा सचिन के पास बांद्रा के कुर्ला कॉम्पलेक्स में एक फ्लैट भी है। इसकी कीमत लगभग छह से आठ करोड़ रुपये है। मुंबई के अलावा केरल में भी मास्टर ब्लास्टर का एक घर है, जो कि वाटर फेसिंग है। इस घर की कीमत लगभग 78 करोड़ रुपये है। कई मौकों पर सचिन अपने परिवार संग इस घर में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कारों का है शौक
- बात अगर सचिन के शौक की करें तो उन्हें कारों का काफी शौक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सचिन ने अपनी पहली कार मारुती 800 ली थी। वहीं मौजूदा समय में उनके पास कई महंगी और लग्जरी कारें हैं। सचिन के पास फेरारी 360 Moden है, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये है। बीएमडब्ल्यू i8 (दो-तीन करोड़), बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 750Li M स्पोर्ट (लगभग दो करोड़), निसान GT-R (दो करोड़ रुपये), ऑडी Q7 (80 लाख), बीएमडब्ल्यू M6 Gran Coupe (लगभग 2 करोड़ रुपये) और बीएमडब्ल्यू M5 30 Jahre (1.5 करोड़ रुपये) जैसी कई कारें हैं।
विज्ञापन
sachin tendulkar
- फोटो : instagram/sachin tendulkar
चैरिटी में भी पीछे नहीं
- कारों के अलावा सचिन को महंगी घड़ियां पहनने का भी काफी शौक है। उनके पास पनेराई, गिरार्ड-पेर्रेगाक्स, फ्रेंक मुलर, ऑडेमार्स पिग्यूट और रोलेक्स जैसी महंगी ब्रांड की घडियां हैं। इसके अलावा सचिन चैरिटी यानी दान पुण्य भी करते हैं। देश पर कोई विपदा आई हो या फिर किसी संस्था के जरिए सचिन अक्सर दान पुण्य करते रहते हैं, ताकि किसी जरूरतमंद की मदद हो सके।