फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरस से बचकर: धूमधाम से मनाएं कृष्ण जन्माष्टमी, लेकिन कोरोना से बचना भी जरूरी, न भूलें ये चार बातें

Thu, 26 Aug 2021 08:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Aug 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami 2021 know how to celebrate krishna janmashtami during covid 19 avoid corona do not forget these four things
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी हमारे बीच काफी लंबे समय से है। भारत में इसकी पहली और दूसरी लहर ने जिस तरह नुकसान पहुंचाया, उसे कोई भारतीय नहीं भूल सकता। किसी ने अपनों को अपनी आंखों के सामने खोया, तो किसी ने अपनों की तकलीफों को देखा। वहीं, विशेषज्ञ पहले ही कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जाहिर कर चुके हैं, जिसकी वजह से हमें और सतर्कता बरतने की जरूरत है और ऐसा इसलिए भी क्योंकि भारत मे त्योहार का सीजन भी शुरू हो चुका है। जैसे- जन्माष्टमी को ही ले लीजिए। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, लेकिन आपको ध्यान देना है कि त्योहार तो अच्छे से मनाना है कि लेकिन हमें ये नहीं भूलना है कि कोरोना अब भी हमारे बीच मौजूद है। इसलिए जरूरी है कि हम कुछ बातों का ध्यान रखकर ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाएं। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में।

krishna janmashtami 2021 know how to celebrate krishna janmashtami during covid 19 avoid corona do not forget these four things
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : iStock

मास्क पहनकर मनाएं त्योहार

  • आप अगर मंदिर जा रहे हैं, अपनी सोसायटी में होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव में जा रहे हैं, किसी से मिल रहे हैं, जन्माष्टमी के मौके पर खरीदारी करने दुकान या मॉल जा रहे हैं आदि। आपको इस दौरान मास्क जरूर पहनकर रखना है। त्योहार के समय जगह-जगह पर लोगों की भीड़ रहती है। ऐसे में आपकी छोटी सी गलती आपको और दूसरों को संक्रमित करने के लिए काफी है। इसलिए मास्क पहनकर ही त्योहार मनाएं।
krishna janmashtami 2021 know how to celebrate krishna janmashtami during covid 19 avoid corona do not forget these four things
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : Pixabay

भीड़-भाड़ से दूर रहें

  • जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा, वृंदावन समेत देश के लगभग सभी मंदिरों में काफी भीड़ होती है। ऐसे में आपको इन जगहों पर जाने से बचना चाहिए और आप चाहें तो अपने घर पर रहकर ही जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट कर सकते हैं और अगर आप मंदिर जा रहे हैं, तो ध्यान रहे कि भीड़-भाड़ वाली जगहों से खुद को दूर रखें क्योंकि ऐसी जगहों पर संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
krishna janmashtami 2021 know how to celebrate krishna janmashtami during covid 19 avoid corona do not forget these four things
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : Pixabay

बच्चों का खास ख्याल रखें

  • त्योहार के मौके पर माता-पिता या घरवाले अपने कामों के कारण बच्चों पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाते, जिसके कारण बच्चे घर से बाहर निकल जाते हैं, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर चले जाते हैं और मास्क तक नहीं पहनते हैं आदि। यही नहीं लोग बच्चों को अपने साथ बाहर बाजार, दुकान या मॉल ले जाते हैं, जो कि गलत है। ऐसे में आपको ये बात नहीं भूलनी है कि अक्टूबर में तीसरी लहर आने की आशंका जाहिर की गई है, जिसे बच्चों के लिए सबसे खतरनाक बताया है। इसलिए बच्चों का इस जन्माष्टमी खास ख्याल रखें। 
विज्ञापन
krishna janmashtami 2021 know how to celebrate krishna janmashtami during covid 19 avoid corona do not forget these four things
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : पीटीआई

वैक्सीन लगवा लें

  • कोरोना से बचाव का अभी सबसे बेहतर तरीका जो है, वो है वैक्सीन। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। जन्माष्टमी का त्योहार आ रहा है, ऐसे में जरूरी है कि आप वैक्सीन की डोज ले चुके हों इससे आपको काफी सुरक्षा मिलेगी। हालांकि, वैक्सीन लगवाने के बाद भी आपको कोविड-19 के सभी नियमों का पूरी तरह पालन करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed