फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कैसे फ्लॉप शो से हिट हुए थे जसपाल भट्टी, कॉमेडी की दुनिया में मचाया था तहलका

Thu, 04 Mar 2021 02:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Mar 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
jaspal bhatti lifestyle, comedy show flop show
jaspal bhatti - फोटो : Twitter/Nitin Godbole

कहते हैं अगर दुनिया में कोई काम सबसे ज्यादा कठिन है, तो वो है किसी को हंसाना, किसी के चेहरे पर हंसी लाना। लेकिन आज के दौर में ये काम कई कॉमेडियन कर रहे हैं, जो अपने-अपने शो के जरिए लोगों को हंसा रहे हैं। लेकिन बात हंसाने की हो और मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी की बात न हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता, क्योंकि जसपाल भट्टी ने अपने मजेदार जोक्स और शो के जरिए लोगों को खूब हंसाया। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोग अब भी उनके पुराने शो देखना काफी पसंद करते हैं। चलिए आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

jaspal bhatti lifestyle, comedy show flop show
jaspal bhatti - फोटो : Twitter/Manoj Kumar

80-90 के दशक में जसपाल भट्टी का सिक्का चलता था। इंजीनियरिंग, कहानी का लेखन, कॉमेडी शो आदि जिस चीज में भी उन्होंने हाथ अजमाया, वो काम चल पड़ा। सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला उनका शो 'फ्लॉप शो' आज भी सोशल मीडिया के जरिए देखा जाता है। अपने कॉमेडी करियर की शुरुआत जसपाल भट्टी ने उल्टा पुल्टा शो से की थी।

jaspal bhatti lifestyle, comedy show flop show
jaspal bhatti - फोटो : Twitter/Manoj Kumar

उस वक्त में उनके शो दूरदर्शन पर आया करते थे, ऐसे में लोगों को उनके शो का बेसब्री से इंतजार रहता था। अपने फ्लॉप शो के जरिए भट्टी व्यंग भी करा करते थे। राजनीति से लेकर कॉरपोरेट लाइफ पर उनके शो में खूब कटाक्ष देखने को मिलते थे। साथ ही शो इतना हंसाने वाला होता था कि लोग इसे देखकर लोटपोट हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
jaspal bhatti lifestyle, comedy show flop show
jaspal bhatti and Savita Bhatti - फोटो : Twitter/@ArujunRawat

जसपाल भट्टी की शादी सविता से हुई थी। सविता भट्टी उनकी रियल लाइफ पार्टनर के साथ ही उनकी रील लाइफ पार्टनर भी रहीं। फ्लॉप शो को सविता भट्टी ने प्रोड्यूस भी किया था। दोनों की शादी साल 1985 में हुई। फैंस द्वारा भी शो ही नहीं असल जिंदगी में भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था।

विज्ञापन
jaspal bhatti lifestyle, comedy show flop show
jaspal bhatti - फोटो : Twitter/Tanvi Neeru Arora

टीवी से पहले जसपाल भट्टी ने समाचार पत्र द ट्रिब्यून के साथ व्यंगात्मक कार्टूनिस्ट के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया, और पहले अपने शो उल्टा पुल्टा और फिर फ्लॉप शो से हर किसी को गुदगुदाया। दर्शकों से काफी प्यार उनको मिला और वो हिट हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed