दुनिया में हर दिन का अपना महत्व होता है, और हर दिन कोई न कोई दिन मनाया जाता है। इसके पीछे उस दिन का इतिहास और महत्व जुड़ा होता है। जैसे- चार मई, इस दिन दुनिया भर में फायर फाइटर दिवस यानी अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य ये होता है कि जो फायर फाटर हैं, उनका सम्मान किया जाए और उन्हें उनके काम के लिए धन्यवाद दिया जाए। तो चलिए आपको इस दिन के बारे में बताते हैं।
{"_id":"608fdd21537c6f6a752462c5","slug":"international-firefighter-day-2021-why-is-this-day-celebrated-what-is-the-importance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Firefighters' Day 2021: क्यों मनाया जाता है ये दिन, क्या है महत्व, यहां समझें आसान शब्दों में","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
International Firefighters' Day 2021: क्यों मनाया जाता है ये दिन, क्या है महत्व, यहां समझें आसान शब्दों में
Tue, 04 May 2021 10:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 04 May 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय फायर फाइटर डे 2021
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय फायर फाइटर डे 2021
- फोटो : istock
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय फायर फाइटर डे को पहली बार साल 1999 में मनाया गया था। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्थित लिंटन की झाड़ियों में आग लगी थी, जिसके बाद आग बुझाने के लिए एक टीम वहां गई थी। लेकिन विपरीत दिशा से हवा चलने के कारण टीम के पांच सदस्य आग में झुलस गए और उनकी मौत हो गई।
अंतरराष्ट्रीय फायर फाइटर डे 2021
- फोटो : istock
वहीं, मौसम विभाग की तरफ से हवा को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं की गई थी। लेकिन हवा की वजह से पांच फायर फाइटर की मौत हो गई। इसके बाद हर साल इन सभी के सम्मान में चार मई को अंतरराष्ट्रीय फायर फाइटर डे मनाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय फायर फाइटर डे 2021
- फोटो : istock
यूरोप में ऐसे हुई शुरुआत
- वहीं, इस दिन को मनाने के पीछे मुख्य वजह संत फ्लोरिन हैं, उनकी मृत्यु चार मई को हुई थी। वे एक संत और फायर फाइटर थे। उनके बारे में कहा जाता है कि उनके गांव में एक बार आग लग गई थी, ऐसे में उन्होंने सिर्फ एक बाल्टी पानी से आग बुझा दी थी। इसी के बाद यूरोप में हर साल चार मई को इस दिन को मनाया जाने लगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय फायर फाइटर डे 2021
- फोटो : istock
भारत में इस दिन मनाया जाता है ये दिन
- वहीं, बात अगर भारत की करें, तो यहां 14 अप्रैल को फायर फाइटर सर्विस डे मनाया जाता है। दरअसल, 1944 को मालवाहक जहाज फोर्टस्टीकेन में आग लगने के कारण 66 सैनिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद उनके सम्मान में हर साल भारत में 14 अप्रैल को फायर फाइटर सर्विस डे मनाया जाता है।