फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस 2021: इतिहास से लेकर इस बार की थीम तक, यहां जानें सबकुछ

Thu, 29 Apr 2021 11:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 29 Apr 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
International Dance day 2021 29 April history theme and importance of the day
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2021 - फोटो : istock

सालभर में हर एक दिन का अपना महत्व होता है, जैसे 29 अप्रैल का। हर साल इस दिन अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य नृत्य की शिक्षा और उसके आयोजनों में भागीदारी के लिए प्रहोत्सान बढ़ाने के लिए मानाया जाता है। दुनिया के कोने-कोने में इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के इतिहास और इस साल की थीम के बारे में।

International Dance day 2021 29 April history theme and importance of the day
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2021 - फोटो : istock

क्या है इस बार की थीम

  • अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के मौके पर हर साल एक थीम होती है। ठीक इसी तरह इस साल की थीम 'पर्पज ऑफ डांस यानी नृत्य का उद्देश्य' है। ये बात सभी जानते हैं कि नृत्य करने से तनाव दूर होने में मदद मिलती है। जिस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है, ऐसे में लोगों को तनाव में राहत देने के लिए इस बार की थीम ये रखी गई है।
International Dance day 2021 29 April history theme and importance of the day
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2021 - फोटो : istock

कैसे हुई शुरुआत

  • अंतरराष्ट्रीय नाट्य संस्थान ने साल 1982 में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को मनाने का फैसला किया था। आईटीआई यूनेस्को के कला प्रदर्शन की सहयोगी थी। वहीं, बात अगर इसकी करें कि इस दिन के लिए 29 अप्रैल ही क्यों चुना गया, तो यहां आपको बता दें कि आईटीआई ने 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस आधुनिक बैले के निर्माता जीन जोर्जेस नोवेर को सम्मानित करने के लिहाज से इस दिन को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Dance day 2021 29 April history theme and importance of the day
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2021 - फोटो : istock

जीन जॉर्जेस नोवरे का इसी दिन यानी 29 अप्रैल को ही जन्मदिन होता है। ऐसे में उनकी जयंती के मौके पर पूरी दुनिया में इस दिन को नृत्य कला को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी नृत्य कला को दुनिया के सामने रखते हैं।

विज्ञापन
International Dance day 2021 29 April history theme and importance of the day
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2021 - फोटो : istock

कोरोना की मार अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर भी

  • कोरोना वायरस का असर अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर भी पड़ा है। ऐसे में लोग एक देश से दूसरे देश तो नहीं जा सकते, इसलिए इस दिन को भी बाकी चीजों की तरह ही वर्चुअल मंच पर ही मनाने का फैसला किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed