फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि घर का बिजली बिल बहुत अधिक आता है तो अपनाएं ये तरीके, कम बिजली होगी खर्च

Mon, 05 Apr 2021 09:00 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 05 Apr 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
if you got high electricity bill then save electicity with this ways in hindi
बिल बहुत अधिक आने लगता है - फोटो : Pixabay

गर्मियों में घर के सभी पंखे, कूलर और एसी चलते रहते हैं। ऐसे में बिजली बहुत अधिक खर्च होती है इसलिए जरूरी है कि बिजली की बचत की जाए वरना बिल बहुत अधिक आने लगता है। इसके लिए आप बस अपनी छोटी- मोटी आदतों में बदलाव लाकर भी बहुत कुछ कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी जेब पर पड़ने वाला एक बड़ा खर्चा कुछ हद तक कम हो जाएगा। आप बिजली के इस्तेमाल करने के तरीके से आसानी से यूनिट में कटौती ला सकेंगे। अगली स्लाइड्स से जानिए बिजली की बचत करने के तरीके। 

if you got high electricity bill then save electicity with this ways in hindi
ऐसा करने से बिजली कम खर्च होगी - फोटो : Social media

वॉशिंग मशीन का उपयोग
यदि आप रोज वॉशिंग मशीन का उपयोग करते हैं, तब तो तय बात है कि बिजली बहुत खर्च होती होगी। ऐसे में आप वॉशिंग मशीन का उपयोग तब ही करें जब इसकी आवश्यकता हो। रोज-रोज कपड़े धोने की बजाय मशीन के अनुसार कपड़े जब इकट्ठा हो जाएं तब ही उन्हें धोएं। ऐसा करने से बिजली कम खर्च होगी इसलिए दो से तीन दिन में वॉशिंग मशीन में कपड़े धोएं। 

 

if you got high electricity bill then save electicity with this ways in hindi
वेंटिलेशन से पर्याप्त मात्रा में प्राकृतिक रोशनी आती है - फोटो : social media

वेंटिलेशन
घर में वेंटिलेशन सही होगा तो आपको अधिक बिजली नहीं लगेगी नहीं तो आपको दिन में भी बार-बार लाइट जलानी पड़ेगी। वेंटिलेशन से पर्याप्त मात्रा में प्राकृतिक रोशनी आती है। वेंटिलेशन से गर्मियों में हवा भी आती रहती है तो ऐसे में जब पर्याप्त हवा आ रही होती है तब आपको पंखा/ कूलर आदि चलाने की आवश्यकता ही नहीं होगी इसलिए घर में वेंटिलेशन रखना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you got high electricity bill then save electicity with this ways in hindi
एसी की पहले सर्विसिंग करा लें - फोटो : Pixabay

एयर कंडिशनर की सर्विसिंग
गर्मियों में जब आप एसी का रोजाना इस्तेमाल करने लगते हैं तो बिजली बहुत खर्च होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप एसी की पहले सर्विसिंग करा लें और साथ ही उसके तापमान की सेटिंग भी कर लें। ऐसा करने से बिजली के बिल में कटौती आ सकती है इसलिए इस बात का समय पर ख्याल रख लेंगे तो बिजली की बचत हो सकती है। 

 

विज्ञापन
if you got high electricity bill then save electicity with this ways in hindi
सोलर ऊर्जा शुरुआत में आपका बहुत हद तक खर्चा करवा सकती है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल करें
सोलर ऊर्जा का उपयोग करके आप अपने बिजली के बिल को आसानी से कम कर सकते हैं। सोलर ऊर्जा शुरुआत में आपका बहुत हद तक खर्चा करवा सकती है लेकिन बाद में इसका प्रभाव बहुत अच्छा हो सकता है। आप खुद से देख सकेंगे कि आपका बिजली का बिल पहले से बहुत कम हो गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed