{"_id":"606b083c8ebc3e76a43deb01","slug":"remo-dsouza-net-worth-and-interesting-life-story-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेमो डिसूजा: कभी खाने तक के नहीं होते थे पैसे, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
रेमो डिसूजा: कभी खाने तक के नहीं होते थे पैसे, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रेमो डिसूजा
- फोटो : Instagram/remodsouza
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर इंसान की सफलता की कोई न कोई कहानी जरूर होती है। रेमो डिसूजा की भी है। आज भले ही वह एक मशहूर डांस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक हैं, लेकिन एक समय था जब उनके खाने तक के पैसे नहीं होते थे। कहते हैं कि उन्होंने कई रातें बिना कुछ खाए-पिए ही गुजारी हैं, लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है। उनके डांस को देशभर के लोग पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने आज तक डांस की किसी भी तरह की विशेष ट्रेनिंग नहीं ली है। हालांकि वह मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन को अपना डांस गुरु मानते हैं। आइए जानते हैं रेमो डिसूजा के बारे में कुछ खास बातें...
2 of 6
रेमो डिसूजा
- फोटो : Instagram/remodsouza
रेमो डिसूजा का जन्म दो अप्रैल 1972 को बंगलुरु में हुआ था। हालांकि उनकी पढ़ाई-लिखाई गुजरात के जामनगर में हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रेमो डिसूजा का असली नाम रमेश यादव है। वह डांस के पीछे इतने पागल थे कि वह अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर मुंबई चले गए थे। मुंबई आने के बाद ही उन्होंने अपना नाम रमेश से रेमो कर लिया।
3 of 6
रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल
- फोटो : Instagram/remodsouza
रेमो डिसूजा ने अपने संघर्ष के दिनों में ही लिजेल से शादी कर ली थी। वो कहते हैं कि हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, रेमो डिसूजा की पत्नी ने ये कहावत सच कर दी है। उन्होंने रेमो का हर कदम पर साथ दिया, उनके मुश्किल वक्त में भी उनके साथ खड़ी रहीं। डांस इंडिया डांस नामक रियलिटी शो के दौरान एक बार मिथुन चक्रवर्ती ने रेमो और लिजेल के बारे में एक दिलचस्प बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि रेमो लिजेल के फोन पर हर दिन 100 मिस्ड कॉल करते हैं। इसपर रेमो ने कहा था कि ऐसा वह अपने संघर्ष के दिनों में करते थे, क्योंकि उस समय कॉल रेट 16 रुपये प्रति मिनट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अपने परिवार के साथ रेमो डिसूजा
- फोटो : Instagram/remodsouza
रेमो और लिजेल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। कहते हैं कि उन्होंने तीन बार एक-दूसरे से शादी रचाई है। साल 2019 में उन्होंने शादी की 20वीं सालगिरह पर तीसरी बार ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। रेमो और लिजेल के दो बेटे हैं, जिनका नाम ध्रुव और गेब्रियल है।
विज्ञापन
5 of 6
रेमो डिसूजा
- फोटो : Instagram/remodsouza
रेमो के करियर की अगर बात करें तो उन्हें पहली बार बॉलीवुड में पहचान तब मिली थी, जब उन्होंने एक डांस प्रतियोगिता जीती थी और उसके बाद आमिर खान की फिल्म 'रंगीला' में डांस करने का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का एलबम 'दीवाना' कोरियोग्राफ किया। यह एलबम सुपरहिट हुई थी। इसके बाद तो रेमो ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हमेशा आगे बढ़ते गए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।