फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस्तेमाल किए हुए टी बैग को फेंकने की बजाय यूं लें काम में, आंखों की जलन का करता है उपचार

Wed, 02 Dec 2020 12:34 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 02 Dec 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
household uses for old teabags treats irritation in eyes
उपयोग किए हुए टी-बैग बेहद काम के होते हैं - फोटो : pixabay

चाय पीना किसे पसंद नहीं होता है। भारतीयों की तो आदत में शामिल होता है चाय का सेवन। आजकल तो चाय के शौकीनों के लिए चाय के कई सारे फ्लेवर बाजार में उपलब्ध होते हैं और इस तरह की चाय को बनाने के लिए कोई तकलीफ भी नहीं उठाना पड़ती है। बाजार में टी-बैग रुप में पिछले कई सालों से ग्रीन टी, लेमन टी, हर्बल टी आदि उपलब्ध हैं। इन टी-बैग को गर्म पानी में डालो और थोड़े समय बाद चाय पी लो लेकिन अधिकतर लोगों को पानी में से टी बैग को निकालकर फेंकना पसंद नहीं होता है। ऐसे में जरूरी भी नहीं है कि टी बैग को फेंका ही जाए। असल में ये उपयोग किए हुए टी-बैग बेहद काम के होते हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए उपयोग किए हुए टी बैग को किस तरह लिया जाता है काम में।

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

household uses for old teabags treats irritation in eyes
सफाई करने में काम आएंगे पुराने टी बैग - फोटो : Pixabay

जिद्दी निशान का इलाज
खिड़की की जालियों में जमे जाले, कांच और टेबल पर बने जिद्दी निशानों को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि चायपत्ती से बने घोल से उसकी सफाई हो। ऐसे में पुराने उपयोग किये गए टी बैग आपके काम आ सकते हैं। एक ग्लास उबले पानी में दो पुराने टी बैग डाल दें और इस पानी में कपड़ा भिगोकर आसानी से सफाई करें।

household uses for old teabags treats irritation in eyes
टी- बैग को अपने जूते और मोजे में रखे रहने दें

पैरों से आने वाली बदबू
यदि हम लंबे समय तक जूते- मोजे पहनकर रखते हैं तो पैरों और जूते- मोजे से बदबू आने लगती है। ऐसे में आप कुछ देर के लिए सूखे उपयोग किए हुए टी- बैग को अपने जूते और मोजे में रखे रहने दें, ऐसा करने से उनमें से बदबू गायब हो जाएगी। आपको मोजे धोना भी नहीं पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
household uses for old teabags treats irritation in eyes
टी बैग रखने से आंखों को बहुत सुकून पहुंचेगा

आंखों का करें उपचार
कई बार ऐसा होता है कि हम बहुत अधिक यदि लैपटॉप पर काम कर लेते हैं या नींद नहीं आती है तो अगले दिन आंखों में जलन और आंखों के नीचे सूजन सी आ जाती है। इस्तेमाल किए हुए टी बैग को फ्रिज में रखकर थोड़ा ठंडा कर लें और फिर उन्हें आंखों के नीचे सूजन वाले हिस्से पर हल्का सा रखें। ऐसा करने से आंखों को बहुत सुकून पहुंचेगा।

विज्ञापन
household uses for old teabags treats irritation in eyes
फ्रिज में एक पानी का बोल रखें जिसमें उपयोग किए हुए टी-बैग डाल दें - फोटो : Social media

फ्रिज में से आने वाली बदबू
जब फ्रिज में अलग-अलग तरह का सामान रखा होता है तो उन सब सामानों के मिल जाने से एक अजीब सी गंध फ्रिज से आने लगती है। जब-जब फ्रिज खोलो, तब-तब या गंध पूरे कमरे में फैल जाती है। इसको मिटाने के लिए फ्रिज में एक पानी का बोल रखें जिसमें उपयोग किए हुए टी-बैग डाल दें। ऐसा करने से फ्रीज से सुगंध आने लगेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed