फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन उपायों से मिनटों में मुलायम हो जाएंगी आपकी फटी एड़ियां, आजमाकर देखें

Wed, 01 Nov 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 01 Nov 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
use these home remedies tips for cracked heels in winters

सर्दियां शुरू हो चुकी है और इन दिनों की गुलाबी-गुलाबी सर्दी हर किसी को पसंद आती है। वहीं शुरुआती ठंड में धूल, मिट्टी और धूप शरीर पर अपना प्रभाव डालने लग जाते हैं। इस दिनों जहां ड्राइ स्किन की समस्या बढ़ जाती है, वहीं एड़ियों का फटना आम बात हो गई है। अगर आप भी इस मौसम में फटी एड़ियों को लेकर परेशान रहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय, जिसमें आप घर में ही मिनटों में कर सकते हैं।



ये भी पढ़ें- मुंह के छालों से पाएं राहत आंवले के इस जादुई नुस्खे के साथ

use these home remedies tips for cracked heels in winters

सुबह नहाने के पहले अगर आप अपने पैरों पर फूट क्रीम या तेल की नियमित रूप से पांच मिनट मसाज करें और नहाने के बाद उनपर हल्की मॉश्वराइजिंग क्रीम लगाएं तो आपके पैरों को पर्याप्त नमी तो मिलेगी ही, साथ ही त्वचा भी तरोताजा रहेगी। नहाने के पानी में बाथ सॉल्ट या बाथिंग ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें।  

use these home remedies tips for cracked heels in winters

जिस प्रकार फेशियल और मैनीक्योर की सर्दियों में खासी अहमियत है, उसी प्रकार हफ्ते में एक बार पेडीक्योर भी बहुत जरूरी है। हफ्ते में एक बार पैरों को साफ करके उनकी स्क्रबिंग करें। अगर बाजार में मिलने वाले स्क्रब पर आपको अधिक भरोसा नहीं है तो बेसन में नींबू का रस मिलाकर पैरों को स्क्रब करें। यह नैचुरल स्क्रब है। इसके बाद गुनगुने पानी में थोड़ा सा बॉडी वॉश मिलाकर पैरों को थोड़ी देर तक टब में रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
use these home remedies tips for cracked heels in winters

हर रोज सोने से पहले पैरों को अच्छे से साफ करें और उन पर फूट क्रीम से पांच मिनट तक मसाज करें। इससे दिन भर की थकान, प्रदूषण आदि से रूखी हो जाने वाली पैरों की त्वचा को नमी तो मिलती ही है, साथ ही आपकी सारी थकान भी दूर हो जाएगी। रोज सोने से पहले पैरों की मसाज करने से सर्दियों में आपकी एड़ियां मुलायम रहेंगी।

ये भी पढ़ें- दर्द के साथ दांतों के कीड़ों का भी होगा सफाया, इस तरह इस्तेमाल करें सरसों का तेल

विज्ञापन
use these home remedies tips for cracked heels in winters

कई बार एड़ियां फटने या पैरों की त्वचा ड्राइ होने की वजह सिर्फ सर्दियों का शुष्क मौसम ही नहीं होता, बल्कि हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां भी हो सकता है। ऐसे में इनकी देखभाल के लिए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।

पैरों की मॉश्वराइजिंग के साथ समझौता बिल्कुल न करें।

नाखूनों पर लंबे समय तक कोई नेल पॉलिश लगाकर न छोड़ें और समय-समय पर पैरों के नाखून फाइल करें।

कई बार सिंथेटिक फाइबर के मोजे या स्टॉकिन्स भी पैरों को सूट नहीं करते और इससे त्वचा फटने लगती है। ऐसे में अच्छी क्वालिटी के मोजे ही खरीदें।

 विटामिन ए और विटामिन डी की कमी से भी कई बार एड़ियों के फटने की समस्या होती है। अपनी डाइट में इनकी प्रचुरता वाली चीजें जरूर शामिल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed