फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े काम का है चावल का पानी, फेंकने की जगह ऐसे करें इस्तेमाल

Sat, 23 Jun 2018 02:31 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
Use rice water for gorgeous hair and flawless skin
rice water
चावल पकाने के बाद ज्यादातर लोग उसका पानी फेंक देते हैं। आप भी ऐसा ही करते होंगे, अगर हां तो शायद आपको यह नहीं मालूम है कि यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं यह आपकी स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ये बिना किसी साइड इफेक्टस के आपको बेहतर परिणाम देता है। आइए जानते हैं आप किस तरह से इसका इस्तेमाल कर सकती हैं...
Use rice water for gorgeous hair and flawless skin
face wash
अगर आप चावल के पानी से चेहरा धोते हैं तो चेहरे की त्वचा नरम हो जाती है। इतना ही नहीं यह चेहरे के दाग धब्बे दूर करने में भी मदद करता है। चावल के पानी में प्रोटीन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल कर आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं। 
Use rice water for gorgeous hair and flawless skin
rice face mask
आप चाहे तो राइस वाटर फेस मास्क ट्राई कर सकती हैं। यह मास्क आपकी स्किन को टाइट करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास चावल का पानी ले और उसमें एक पेपर टावल को 10 मिनट के लिए भिगो दें। अब इस टावल को निकाल अपने चेहरे पर फेस मास्क की तरह 15-30 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद इसे हटाकर अपना चेहरा नार्मल पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Use rice water for gorgeous hair and flawless skin
ds - फोटो : getty images
चावल में इनॉसिटॉल नामक कार्बोहाइड्रेट होता है जो हमारे बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल आप कंडीशनर या शैम्पू के रूप में कर सकते है। इसके लिए आप सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू करें उसके बाद आप इसे कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इसे अपने बालों पर डालना है फिर अपने सिर पर मालिश करें और साफ पानी से बालों को धो ले। हफ्ते में एक बार इसे जरूर करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed