सिरदर्द एक ऐसा दर्द है जो आपके पूरे दिन को खराब कर देता है। ज्यादातर लोग इस दर्द से पीड़ित होने की शिकायत करते रहते हैं। कई बार सिर दर्द इतना बढ़ जाता है कि लोग इससे छुटकारा पाने के लिए दवाइयां भी ले लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है अदरक आपको इस दर्द से पलभर में छुटकारा दिला सकता है।
पढ़ें- रोज चेहरे पर लगाएं प्याज का रस, छूमंतर हो जाएंगे सारे दाग धब्बे
अदरक कई बीमारियों से बचाव करने में सहायता करता है। ये न केवल सर्दी जुकाम में आराम दिलाता है बल्कि बालों के लिए भी इसका सेवन लाभदायक होता है।
पढ़ें- प्याज के छिलके भी हैं काम के, यकीन नहीं हो रहा तो खुद ट्राई करें
सिरदर्द होने पर अदरक का ये नुस्खा रामबाण साबित होता है। इसके लिए बस आपको अदरक और नींबू का रस चाहिए होगा।
पढ़ें- इस खास तेल की मालिश से पुराने से पुराना कमर दर्द हो जाएगा झटपट दूर
अदरक का इस्तेमाल सिरदर्द में दो तरीकों से कर सकते हैं। पहले नुस्खे के लिए अदरक और नींबू का रस बराबर मात्रा में करीब दो चम्मच ले लीजिए और एक साथ मिलाकर पी लें। ऐसा दिन में कम से कम एक से दो बार करें। सिरदर्द छूमंतर हो जाएगा।
वहीं दूसरे तरीके के लिए थोड़ी सी अदरक को पीस लीजिए और इस पाउडर में दो चम्मच पानी मिलाकर माथे पर लगा लीजिए। ऐसा करने से आपको जल्दी आराम मिल जाएगा।