फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दांतों को बनाएगा मजबूत इस खास औषधि से बना टूथपेस्ट

Wed, 28 Mar 2018 10:59 AM IST
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
 Natural Way to Keep your Teeth Strong and healthy
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए प्राकृतिक औषधियों से बने टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। आप खुद से भी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके अपने दांतों को फिट रख सकते हैं। दांत मोतियों से चमकते रहें, यह कौन नहीं चाहता, लेकिन इसके लिए दांतों की सही देखभाल भी जरूरी है। ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद ब्रश तो क्या कुल्ला भी नहीं करते। ऐसे में दांतों में भोजन के कण फंसे रह जाते हैं। इन्हें निकाला न जाए, तो दांतों में कैविटी की समस्या हो सकती है। 

 
Trending Videos
 Natural Way to Keep your Teeth Strong and healthy
दांतों और मसूड़ों की जरा सी तकलीफ न सिर्फ खानपान को, बल्कि मुस्कुराहट को भी प्रभावित करती है। आज अधिकतर लोग केमिकल युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। ये दांतों को चमकीला तो बनाते हैं, लेकिन जड़ों से इन्हें मजबूती नहीं देते। 
 Natural Way to Keep your Teeth Strong and healthy
दांतों को जड़ों से मजबूती देने के लिए आप प्राकृतिक औषधियों से बने टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दांतों में बदबू की समस्या न रहे, इसके लिए ब्रश करने के साथ-साथ हर्बल माउथवॉश का भी इस्तेमाल करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Natural Way to Keep your Teeth Strong and healthy
खुद बनाएं टूथपेस्ट 
आप घर पर भी नेचुरल टूथपेस्ट बना सकते हैं। नींबू के छिलके से दांतों और मसूड़ों को अच्छी तरह से रगड़ें। ऊपरी मसूड़ों की मालिश नीचे और निचले मसूड़ों की मालिश ऊपर की ओर करें। इससे दांतों का दर्द और दुर्गंध दूर होती है। 
विज्ञापन
 Natural Way to Keep your Teeth Strong and healthy
दांतों के किसी भी प्रकार के कष्ट में पुदीने के पत्तों को धोकर चबाने से दांतों के कृमि नष्ट होते हैं। यह एक बहुत अच्छे टूथपेस्ट का काम करता है। इससे दांतों से संबंधित कई समस्याएं दूर होती हैं।  पुदीने के पत्तों में क्लोरोफिल की मात्रा काफी रहती है, जिसके कारण दांतों को हानि पहुंचाने वाले कीड़े और मुंह की दुर्गंध दूर होती है। मुंह से संबंधित समस्याओं के निदान में नमक का पानी बहुत महत्वपूर्ण होता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed