फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुटकियों में दांतों के पीलेपन को दूर कर देगा यह घरेलू नुस्खा, आज ही करें ट्राई

Wed, 22 Aug 2018 05:02 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
natural home remedies for whiten your teeth at home
teeth
क्या आपको भी पीले दांतों के चलते होना पड़ता है शर्मिंदा? पीले दांतो के कारण कई लोग किसी के सामने खुलकर बात नहीं कर पाते और हंसते हुए अपने मुंह पर हाथ रख लेते हैं। दांतों के पीले पड़ने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जैसे आपका चाय, कॉफी, तंबाकू और सिगरेट का ज्यादा सेवन करना। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खे आजमाकर आप अपने दांतों को सफेद कर सकते हैं।
natural home remedies for whiten your teeth at home
coconut oil
आपने नारियल तेल के फायदों के बारे में तो बहुत सुना होगा। ये आपके बालों और चेहरे के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। पर क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल कर आप चुटकियों में अपने दांतो को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे नारियल तेल का इस्तेमाल कर आप दातों के पीलेपन से निजात पा सकते हैं...
natural home remedies for whiten your teeth at home
coconut oil
आपको बस एक चम्मच नारियल तेल लेकर उसे अपने दांतों पर लगाना है। इसके अलावा आप ऐसा भी कर सकती है कि आप अपने टूथब्रश में कुछ बूंदें नारियल तेल की डालें और उसी से कुछ मिनट तक दांतों को ब्रश करें और फिर कुल्ला कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
natural home remedies for whiten your teeth at home
lemon
नींबू
आप चाहे तो दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए नींबू का सहारा भी ले सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस को नमक में मिलाकर दांतों पर लगाएं और थोड़ी देर बाद कुल्ला कर लें। इसे दो हफ्ते लगातार इस्तेमाल करने से दांत साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
natural home remedies for whiten your teeth at home
baking soda
बेकिंग सोडा
ये दांतो को साफ करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। बेकिंग सोडा दांतो से मैल निकालता है जिससे दांत पहले की तरह सफेद हो जाते हैं। इसके लिए टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर ब्रश करें। आप इसे सिरके या नींबू के साथ मिला कर कुल्ला भी कर सकते हैं। चाहें तो बेकिंग सोडा को पानी में डालकर घोल तैयार कर लें। अब इस घोल को हफ्ते में दो दिन दांतों पर रगड़ें और 15 दिन में इसे एक बार करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed