वैसे तो हेयर शैंपू शीघ्र एक्सपायर नहीं होते, लेकिन यदि आपके साथ ऐसा हो गया है, तो आप इस एक्सपायरी शैंपू से अपने ऊनी और कश्मीरी कपड़े धो सकती हैं, क्योंकि हेयर शैंपू आम डिटर्जेंट की तुलना में सॉफ्ट ही होते हैं। एक्सपायर्ड फेसवॉश का इस्तेमाल आप घर के फर्श को पोंछने के लिए कर सकती हैं। अगर टोनर की डेट एक्सपायर हो गई है, तो इससे घर की साफ-सफाई कर सकती हैं। चूंकि फेशियल टोनर में एल्कोहल मौजूद होता है, इसलिए उससे मिरर, टेबल, टाइल्स आदि को आसानी से चमकाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त टोनर के जरिए लेदर की चीजें मसलन, हैंडबैग्स और जूते भी साफ किए जा सकते हैं। बस वह टोनर व्हाइटनिंग बेस वाला न हो।
आमतौर पर आपके घर में भी एक्सपायर्ड कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मिल ही जाएंगे। कुछ ऐसी भी चीजें होती है जो मात्रा में तो अधिक होती है, लेकिन उनको इस्तेमाल करने के लिए कम कम ही होता है। ऐसे में वो चीजें बच जाती है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि बाद में ये चीजें डस्टबिन में ही जाएगी, लेकिन इस बार उसे फेंकने में पहले थोड़ा अपना दिमाग घुमाएं कि उसका कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। नहीं सोच पा रहे हैं तो हम बता देते हैं आपके एक्सपायर हो चुके मेकअप के सामान को दोबारा इस्तेमाल करने का तरीका...
बच्चों के आर्ट वर्क के लिए यदि बाजार से कलर्स खरीदने जा रही हैं, तो एक बार अपने मेकअप बॉक्स पर भी नजर डालें। एक्सपायर्ड कॉस्मेटिक्स को आर्ट के कार्य में इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आईशैडो पेलेट्स, ग्लिटर्स को बतौर वाटर कलर इस्तेमाल किया जा सकता है। ठीक इसी तरह नेल पेंट और लिक्विड लिप कलर के जरिए आप अपने आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रोजेक्ट को पूरा कर सकती हैं।
इसके अतिरिक्त कमरे और घर के बाहर अपने नाम का साइन बोर्ड भी इन कलर्स के जरिए आसानी से बना सकती हैं। साइन बोर्ड बनाने के लिए सबसे पहले बोर्ड पर प्लास्टिक शीट बिछाकर मनपसंद शेप और डिजाइन में नेल कलर बिखेर दें। बाद में इसे सुखाने के लिए धूप में रख दें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए, तो प्लास्टिक शीट हटा दें। आपका मनपसंद बोर्ड तैयार है। इसके अतिरिक्त लिपस्टिक को क्रेयॉन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। नेल वार्निश के जरिए ग्लास पर पेंट करके उसे नया आकार दिया जा सकता है।
अपनी कार या घर के कोने-कोने को महकाने के लिए रूम फ्रेशनर तो है ही, लेकिन इस काम के लिए आप अपने एक्सपायर्ड परफ्यूम का भी सहारा ले सकती हैं। कॉटन में थोड़ा-सा परफ्यूम डालें। इससे अपने लैंप, टेबल और पंखे को साफ कर दें। जब भी आप अपना पंखा ऑन करेंगी, तो पूरा कमरा महक उठेगा। रूम फ्रेशनर के तौर पर आप बाथरूम में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। परफ्यूम की खाली बोतल को शूज रैक या कपड़े की अलमारी में भी रख सकती हैं।