फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड़ का करेंगे यूं इस्तेमाल तो दमकती त्वचा के साथ निखर जाएगा चेहरा

Mon, 30 Jul 2018 10:06 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Enhance your beauty with the help of jaggery

बड़े-बुजुर्ग खाना खाने के बाद अक्सर सबको गुड़ खाने की सलाह देते हैं।पर क्या आप जानते हैं गुड़ सेहत के लिए जितना अच्छा होता है उतना ही आपकी खूबसूरती निखारने के काम भी आता है। आपको शायद ही पता हो कि गुड़ बीमारियों के साथ लड़ने के अलावा चेहरे के दाग-धब्बे भी मिटाता है। खास बात यह है कि गुड़ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं गुड़ किस तरह से आपको खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करता है। 

Enhance your beauty with the help of jaggery
एक्ने और मुंहासों में लाभदायक-
नियमित रूप से गुड़ खाने से चेहरे के काले धब्बे और पिंपल्स आदि दूर होने शुरू हो जाएंगे। इसका पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच गुड़ में 1 चम्मच टमाटर का रस, आधा नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी और थोड़ी गरम ग्रीन टी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर धो लें।
Enhance your beauty with the help of jaggery
चेहरे की झुर्रियां-
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे पर झुर्रियां आना शुरू हो जाती हैं। गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रैडिक से लड़ने में सहायक होता है। रोज गुड़ खाने से एक तो झुर्रियां दूर हो जाती हैं, दूसरा उम्र भी कम लगने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Enhance your beauty with the help of jaggery
खूबसूरत बाल-
गुड़ बालों को घना और खूबसूरत बनाता है। गुड़ में मुल्तानी मिट्टी, दही और पानी मिलाकर पैक बना लें। ये पैक बाल धोने के एक घंटे पहले लगा लें। इसके बाद धो दें। इससे बाल घने तो होंगे ही साथ में मुलायम और चमकदार भी हो जाएंगे।
विज्ञापन
Enhance your beauty with the help of jaggery
स्किन के लिए जरूरी-
गुड़ में ढेर सारे मिनरल्स और विटामिन्स होने के कारण यह एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। गुड़ खाने वालों को कब्ज की शिकायत नहीं रहती है। पेट साफ होगा तो स्किन भी ग्लो करेगी। गुनगुने पानी या फिर चाय में शक्कर की जगह गुड़ मिलाकर रोजाना पीना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed