{"_id":"57eb6b704f1c1b653b5758d4","slug":"best-home-remedies-for-white-and-grey-strands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफेद बालों को काला करना है तो ये 8 घरेलू उपाय हैं कारगर","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
सफेद बालों को काला करना है तो ये 8 घरेलू उपाय हैं कारगर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
यदि आप समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय भी आजमा कर देख लीजिए। यकीनन आपको फायदा होगा।
Trending Videos
समय से पहले सफेद बालों के इलाज के लिए आंवला एक अच्छा उपाय है। नारियल के तेल में सूखे आंवले के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें। फिर तेल ठंडा हो जाने पर तेल मालिश करें। धोने से पहले रात भर छोड़ दें। सप्ताह में कम से कम एक या दो बार करें।
- फोटो : getty images
नारियल के तेल का दूसरा प्रयोग नींबू के रस के साथ किया जाता है। नींबू का रस मिला नारियल तेल अपने बालों और सिर पर मालिश करें। सिर में तेल लगाने के करीब एक घंटे बाद ही अपने बालों को धो लें। नारियल तेल सफेद बालों के विकास को रोकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : getty images
प्याज का रस भी समय से पहले बालों के सफेद होने, बालों के झड़ने और गंजापन रोकने में मदद करता है। एक कांच के कटोरे में प्याज और नींबू का रस मिलाएं। अपने बालों और सिर पर मालिश करें। 30 मिनट के लिए छोड़ दें और एक हल्के हर्बल शैम्पू से धो लें। हालांकि प्याज का रस ठंडा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल गर्मियों में करना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
बादाम का तेल, नींबू का रस और आंवला के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। सफेद बालों की समस्या का इलाज करने के लिए इस मिश्रण से अपने बालों की मालिश करें इससे बाल धीरे-धीरे काले होंगे।