होली के दिन रंग-गुलाल के साथ सभी को मस्ती करना अच्छा लगता है। होली के भरपूर मस्ती के बाद लोगों को अपने चेहरे से रंगों को छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप अपनी त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए, रंगों को छुड़ाने का कुछ आसान उपाय अपनाएं जिसे आपके चेहरे पर लगे रंग तुरंत साफ हो जाएंगे।
2 of 5
banana
- फोटो : social media
केला मैश कर लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे त्वचा पर मलकर छोड़ दें और सूखने के बाद हल्के पानी की छीटे मारकर इसे स्क्रब करें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा की नमीं भी नहीं खोएगी।
3 of 5
besan
- फोटो : file photo
बेसन में नींबू का रस व मलाई डालकर पेस्ट बनाएं और त्वचा पर स्क्रब की तरह इसकी मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा पर निखार भी आएगा।
आटा छानने के बाद जो चोकर निकलता है या जौ के आते में दूध मिलाकर त्वचा पर मलें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा।
मसूर की दाल को रात भर भिगोकर रखें और पीसकर उसमें दूध मिलाएं। इस पैक को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी के साथ स्क्रब करें।