गर्मियों के दिनों में बहुत से लोग फ्रीज के साथ ही फ्रीजर में भी फूड आइटम्स स्टोर करते हैं। उन्हें लगता है कि खाना इसमे जल्दी खराब नहीं होगा। क्योंकि फ्रीजर का तापमान फ्रिज के मुकाबले काफी कम होता है। जिससे खाना लंबे समय तक टिका रहता है। हालांकि फ्रीजर में भी खाना स्टोर करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे कि आपका खाना भी काफी समय तक खराब ना हो और फ्रीजर भी चलता रहे। तो चलिए जानें वो कौन सी सावधानियां हैं जिसे फ्रीजर में फूड आइटम रखते समय रखनी चाहिए।
आज की रसोई: फ्रीजर में खाना स्टोर करते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी तरह के खाने वाले आइटम को फ्रीजर में रखने जा रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वो खाना पूरी तरह से ठंडा हो चुका हो। क्योंकि फ्रीजर में गर्म खाना रख देने पर ये फ्रीजर का तापमान बढ़ा देता है और फ्रीजर में पहले से रखे दूसरे फूड आइटम खराब होना शुरू हो जाते हैं। वहीं एक साथ ढेर सारा सामान भी फ्रीजर में नहीं रखना चाहिए। जैसे कि अगर फूड आइटम ज्यादा है तो इसे कई भाग में करके रखें। ऐसा करने से फ्रीजर का कूलिंग प्रोसेस बढ़ा रहेगा।
फ्रीजर में कोई भी सामान रखना हो तो सबसे पहले उसे अच्छी तरह से रैप कर दें। क्योंकि अगर खाना रैप नहीं होगा तो उसका सारा पानी जम जाएगा। इसे फ्रीजर बर्न कहते हैं। इसमे खाने में मौजूद सारा पानी निकल जाता है और खाना डिहाइड्रेट हो जाता है। हालांकि फिर भी ये खाना खाने के लिए सुरक्षित ही होता है।
भले ही आप फ्रीजर का इस्तेमाल खाना रखने के लिए करते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ढेर सारा खाना स्टोर कर इसे ही खाया जाए। जरूरत के अनुसार थोड़ा खाना ही स्टोर करें। क्योंकि जरूरत से ज्यादा खाना स्टोर करने से फ्रीजर की वर्किग कैपेसिटी पर भी असर पड़ता है। वहीं आपको भी हमेशा बासी और स्टोर किया हुआ खाना सेहत को नुकसान कर सकता है।
इसके साथ ही खाना जब भी फ्रीजर में रखें तो इसे अच्छे से लेबल लगाकर रखें। ऐसा करने से आपको पता होगा कि रॉ फूड और कुक्ड फूड कौन सा है। और आप आसानी से इन्हें निकालकर इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं फ्रीजर में रखे सामान पर डेट डाल दें कि कब आपने इसे फ्रीज में रखा है। जिससे कि जल्दी ही इसे निकालकर इस्तेमाल किया जा सके।